scorecardresearch
 

Kal ka rashifal 8 july 2026: तुला राशि वाले पाएंगे पैसों का लाभ, जानें अन्य राशियों का हाल

Kal ka rashifal 8 july 2026: कठिन परिश्रम से ही आपके परिणाम बनेंगे. अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाएंगे. नए लोगों पर बिल्कुल भरोसा न करें. अपनी प्रतिक्रिया में तार्किकता बनाए रखें. कामकाज में फोकस बढ़ाएं.

Advertisement
X
जानें सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहने वाला है कल का दिन. (Photo: ITG)
जानें सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहने वाला है कल का दिन. (Photo: ITG)

मेष राशि: महत्वपूर्ण मामलों में जल्दबाजी से बचें, बजट पर रखें मुख्य फोकस
मेष राशि के जातकों को आज अपने महत्वपूर्ण मामलों में जल्दबाजी की स्थिति से पूरी तरह बचना होगा. आपका करियर और व्यवसाय पूर्ववत् बना रहेगा.

विदेशी मामलों में अपनी सक्रियता लगातार बनाए रखेंगे और सूझबूझ से आगे बढ़ेंगे. कार्यक्षेत्र में बड़ों का पूरा सहयोग रहेगा. किसी भी तरह के अतिउत्साह में आने से बचें. निवेश से जुड़े विषयों में बिल्कुल जल्दबाजी न दिखाएं. महत्वपूर्ण कार्यों में अपनी जांच-पड़ताल बढ़ाएंगे और नीति नियमों का सम्मान करेंगे. अपने कामकाज को नियमित बनाए रखेंगे और आज आपका फोकस पूरी तरह बजट पर होगा. रिश्तेदारों का समर्थन रहेगा, कार्यों में स्पष्टता लाएंगे और अपने चर्चा संवाद पर नियंत्रण रखेंगे.

लकी नंबर: 5, 7, 8 और 9

लकी कलरー खाकी

आज का उपाय: शिव-गौरी के पुत्र अग्रपूज्य भगवान श्रीगणेशजी की पूजा वंदना करें. ओम् गं गणपतये नमः एवं ओम् बुं बुधाय नमः का जाप करें. दिखावे से बचें.

वृष राशि: कार्यक्षेत्र में बना रहेगा अनुशासन, करियर के ग्राफ में आएगी अच्छी बढ़त
वृष राशि के जातक आज अपने कार्यक्षेत्र में पूरी तरह अनुशासन बनाए रखेंगे. आप अपने पेशेवर लक्ष्यों पर विशेष ध्यान देंगे.

Advertisement

आपके आसपास का वातावरण पूरी तरह प्रभावपूर्ण रहेगा और कामकाजी अनुकूलता से आप उत्साहित रहेंगे. कार्यक्षेत्र में तेजी से काम करेंगे और परिजनों से भेंट होगी. अपने महत्वपूर्ण कार्य समय पर पूरे करेंगे. शासन से जुड़े कार्यों को आगे बढ़ाएंगे और प्रशासनिक पक्ष बेहतर रहेगा. कामकाज में सकारात्मकता बढ़ेगी और नवीन विषयों में सहजता बनी रहेगी. विभिन्न कार्य आपके पक्ष में बनेंगे, जिससे करियर का ग्राफ अच्छी बढ़त पाएगा. उल्लेखनीय मामलों में गति आएगी और हितलाभ पर फोकस बढ़ेगा.

लकी नंबर: 5, 6 और 8

लकी कलर: चांदी समान

आज का उपाय: शिव-गौरी के पुत्र अग्रपूज्य भगवान श्रीगणेशजी की पूजा वंदना करें. ओम् गं गणपतये नमः एवं ओम् बुं बुधाय नमः का जाप करें. पहल बनाए रहें.

मिथुन राशि: करियर और व्यापार रहेगा बेहद प्रभावी, अधिकारियों का मिलेगा भरपूर सहयोग
मिथुन राशि के जातकों का करियर और व्यापार आज पूरी तरह प्रभावी रहेगा. आप अपने प्रबंधकीय प्रदर्शन में काफी बेहतर रहेंगे.

आपकी आय आज उम्मीद से अच्छी रहने वाली है. आपके महत्वपूर्ण प्रयासों को पूरा समर्थन मिलेगा और कार्यों में तेजी बनाए रखेंगे. अपने लक्ष्य के प्रति पूरी तरह समर्पित रहेंगे और सक्रियता से कार्य करेंगे. कार्यक्षेत्र में प्रतिस्पर्धा बनाए रखेंगे और अधिकारीवर्ग आपसे पूरी तरह प्रसन्न रहेगा. विभिन्न क्षेत्रों में प्रभावी रहेंगे और विरोधियों में हताशा रहेगी. आपका पेशेवर विश्वास बढ़ेगा, सबको साथ लेकर चलेंगे और साहस पराक्रम बढ़ा हुआ रहेगा. विविध मामले अनुकूल बने रहेंगे और व्यवस्था को मजबूती देंगे.

Advertisement

लकी नंबर: 5, 7 और 8

लकी कलर: हरा

आज का उपाय: शिव-गौरी के पुत्र अग्रपूज्य भगवान श्रीगणेश की पूजा वंदना करें. ओम् गं गणपतये नमः एवं ओम् बुं बुधाय नमः का जाप करें. योग ध्यान बढ़ाएं.

कर्क राशि: सभी मामलों में मिलेंगे श्रेष्ठ परिणाम, मजबूत होंगे कामकाजी संबंध
कर्क राशि के जातकों के लिए आज सभी मामले पूरी तरह श्रेष्ठ परिणाम बनाए रखेंगे. पेशेवर मित्रों के साथ सकारात्मक चर्चा और संवाद बनाए रखेंगे.

अपनी प्रतिभा के प्रदर्शन में हमेशा आगे रहेंगे और व्यावसायिक प्रबंधन में पूरी तरह प्रभावी रहेंगे. आपके कामकाजी संबंध और मजबूत होंगे. करीबियों के संग भ्रमण और मनोरंजन पर जा सकते हैं. सबको साथ लेकर चलेंगे और उच्च शिक्षा पर विशेष जोर रहेगा. कार्य कुशलता बढ़ेगी और कामकाज पर अपना फोकस बढ़ाएंगे. आपके इन श्रेष्ठ प्रयासों से सभी लोग प्रभावित होंगे, जिससे प्रभाव में वृद्धि रहेगी. विश्वास को बल मिलेगा और अधिकांश परिणाम आपके पक्ष में बनेंगे.

लकी नंबर: 2, 5, 7 और 8

लकी कलर: एक्वा ब्लू

आज का उपाय: शिव-गौरी के पुत्र अग्रपूज्य भगवान श्रीगणेशजी की पूजा वंदना करें. ओम् गं गणपतये नमः एवं ओम् बुं बुधाय नमः का जाप करें. तीर्थ जाएं.

सिंह राशि: आवश्यक कार्यों में जल्दबाजी दिखाने से बचें, लेनदेन में बरतें पूरी स्पष्टता
सिंह राशि के जातकों को आज अपने आवश्यक कार्यों में कोई जल्दबाजी नहीं दिखानी चाहिए. परिजनों की सीख पर विशेष ध्यान दें.

Advertisement

व्यक्तिगत मामलों में पूरी सजगता बनाए रहें. किसी भी भेंटवार्ता के लिए उचित समय लेकर ही जाएं. परिवार में सुख और सौख्य रहेगा. परिजनों का पूरा साथ और समर्थन पाएंगे. जीवन में कुछ अप्रत्याशित घटनाक्रम बना रह सकता है, इसलिए सीख और सलाह से ही आगे बढ़ेंगे. करीबियों का सहयोग बना रहेगा. जिम्मेदारों के प्रति अपना विश्वास बनाए रखें. आवश्यक कार्यों पर अपना फोकस बढ़ाएं और पैसों के लेनदेन में पूरी तरह स्पष्ट रहें. हमेशा पूरी सूझबूझ और सजगता रखें.

लकी नंबर: 1, 5, और 7

लकी कलर: कत्थई

आज का उपाय: शिव-गौरी के पुत्र अग्रपूज्य भगवान श्रीगणेश की पूजा वंदना करें. ओम् गं गणपतये नमः एवं ओम् बुं बुधाय नमः का जाप करें. विवेक बढ़ाएं.

कन्या राशि: दाम्पत्य जीवन में बढ़ेगा आपसी विश्वास, साझेदारी के कार्यों में आएगा अच्छा सुधार
कन्या राशि के जातकों के दाम्पत्य जीवन में आज आपसी विश्वास बढ़ेगा और रिश्ता पहले से बेहतर होगा. मित्रों के साथ अच्छा वक्त बिताएंगे.

आपके करीबियों से घनिष्ठता बढ़ेगी. करियर और व्यापार पूरी तरह प्रभावपूर्ण होगा और अपनी योजनाएं आगे बढ़ाएंगे. कहीं से सुखद सूचनाओं की प्राप्ति होगी और साझेदारी में अच्छा सुधार आएगा. अपने लक्ष्यों को अच्छे से साधेंगे. लाभ और प्रभाव बढ़ाने में पूरी तरह सफल रहेंगे. आवश्यक मामलों में गति बनाए रखेंगे और अवसरों का पूरा लाभ लेंगे. दाम्पत्य खुशहाल रहेगा और परिवार आपका मनोबल बढ़ाएगा. स्थायित्व एवं प्रतिष्ठा को बल मिलेगा और व्यक्तिगत उपलब्धियां हासिल करेंगे.

Advertisement

लकी नंबर: 5, 7 और 8

लकी कलर: हरा

आज का उपाय: शिव-गौरी के पुत्र अग्रपूज्य भगवान श्रीगणेशजी की पूजा वंदना करें. ओम् गं गणपतये नमः एवं ओम् बुं बुधाय नमः का जाप करें. संकल्प बढ़ाएं.

तुला राशि: मिश्रित बनी रहेगी करियर की राह, नए लोगों पर भरोसा करने से पूरी तरह बचें
तुला राशि के जातकों के लिए आज करियर की राह थोड़ी मिश्रित बनी रहेगी. हालांकि, आपकी कारोबारी चाल में अच्छी बढ़ोतरी होगी.

आप सहकार और सम्मान बनाए रखेंगे और कामकाज अपेक्षा के अनुरूप बना रहेगा. अपने विरोधियों से अतिरिक्त सावधानी बढ़ाए रहेंगे. कोई भी निर्णय लेने में जल्दबाजी न दिखाएं. धोखेबाजी से आपके कार्य प्रभावित हो सकते हैं, इसलिए विवेक और विनम्रता बनाए रहें. कठिन परिश्रम से ही आपके परिणाम बनेंगे. अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाएंगे. नए लोगों पर बिल्कुल भरोसा न करें. अपनी प्रतिक्रिया में तार्किकता बनाए रखें और कामकाज में फोकस बढ़ाएं. उम्मीद के अनुरूप परिणाम बनेंगे.

लकी नंबर: 5, 6, 7 और 8

लकी कलर: आसमानी

आज का उपाय: शिव-गौरी के पुत्र अग्रपूज्य भगवान श्रीगणेशजी की पूजा वंदना करें. ओम् गं गणपतये नमः एवं ओम् बुं बुधाय नमः का जाप करें. व्यर्थ बातों से बचें.

वृश्चिक राशि: घर में बना रहेगा सुखद और आनंदकारी माहौल, कला कौशल पर रहेगा विशेष जोर
वृश्चिक राशि के जातकों के घर का वातावरण आज पूरी तरह आनंदकारी रहेगा. आपके आसपास सुखकर माहौल बना रहेगा.

Advertisement

आप अपने मित्रों के साथ अच्छा समय बिताएंगे. महत्वपूर्ण विषयों में जिम्मेदारों व सलाहकारों से परामर्श लेंगे. समाज के प्रभावशाली लोगों से आपकी भेंट होगी. आपके निजी रिश्ते संवरेंगे और मित्रों का साथ पाएंगे. आपकी रचनात्मकता को बल मिलेगा और कला कौशल पर विशेष जोर होगा. पेशेवर उपलब्धि प्राप्त करेंगे और आवश्यक लक्ष्यों को पूरा करेंगे. उद्योग व्यापार में आपका विश्वास बढ़ा हुआ रहेगा. नेतृत्व और प्रबंधन संवारेंगे, योजनागत कार्यों को पूरा करेंगे और प्रतिस्पर्धा में सफल होंगे.

लकी नंबर: 5, 7, 8 और 9

लकी कलर: गुड़ समान

आज का उपाय: शिव-गौरी के पुत्र अग्रपूज्य भगवान श्रीगणेशजी की पूजा वंदना करें. ओम् गं गणपतये नमः एवं ओम् बुं बुधाय नमः का जाप करें. प्रशिक्षण बढ़ाएं.

धनु राशि: भावनात्मक संतुलन बनाए रखना होगा जरूरी, वाणी और व्यवहार रहेगा बेहद प्रभावी
धनु राशि के जातकों को आज पूरी सूझबूझ से आगे बढ़ना होगा. आप अपने पारिवारिक मामलों पर अपना फोकस बढ़ाएंगे.

जीवन में भावनात्मक संतुलन बनाए रखेंगे और प्रबंधन में सहजता रहेगी. हर कार्य में धैर्य से काम लें. स्वजनों से आपकी करीबी बढ़ेगी. अनुभवियों से हमेशा सीख और सलाह रखें और पूरी सजगता से आगे बढ़ें. कार्यक्षेत्र में विरोधी अपनी सक्रियता दिखा सकते हैं. आपकी वाणी और व्यवहार बेहद प्रभावी रहेगा, जिससे आप आत्मविश्वास से भरे रहेंगे. प्रबंधकीय लक्ष्य साधेंगे और मन के संकोच में कमी आएगी. भौतिक वस्तुओं व सुविधाओं में रुचि रखेंगे और अपनों को कभी अनदेखा न करें.

Advertisement

लकी नंबर: 3, 7 और 8

लकी कलर: स्वर्णिम

आज का उपाय: शिव-गौरी के पुत्र अग्रपूज्य भगवान श्रीगणेशजी की पूजा वंदना करें. ओम् गं गणपतये नमः एवं ओम् बुं बुधाय नमः का जाप करें. सहकार बढ़ाएं.

मकर राशि: व्यावसायिक कार्यों में बनी रहेगी अच्छी गति, भाई-बंधुओं से बढ़ेगा जुड़ाव
मकर राशि के जातकों के व्यावसायिक कार्यों में आज अच्छी गति रहेगी. सामाजिक चर्चा और संवाद में आप हमेशा आगे रहेंगे.

अपने प्रयासों में पहल बनाए रखेंगे और सहकारिता में रुचि बनी रहेगी. कारोबारी मामलों में पहले से बेहतर स्थिति बनाए रखेंगे. सबको साथ लेकर आगे बढ़ेंगे और सूचनाओं का आदान-प्रदान बना रहेगा. अपने निजी मामलों पर विशेष ध्यान देंगे. सबको साथ लेकर चलेंगे और उत्साह एवं पराक्रम के प्रदर्शन में बेहतर रहेंगे. अपने भाई-बंधुओं से जुड़ाव बढ़ाकर रखेंगे. आपका कार्य व्यापार पूरी तरह अपेक्षित बना रहेगा और आपका व्यवहार समाज में प्रभावशाली रहेगा.

लकी नंबर: 5, 7 और 8

लकी कलर: फिरोजी

आज का उपाय: शिव-गौरी के पुत्र अग्रपूज्य भगवान श्रीगणेश की पूजा वंदना करें. ओम् गं गणपतये नमः एवं ओम् बुं बुधाय नमः का जाप करें. साहस बढ़ाएं.

कुंभ राशि: धन-संपत्ति के विषयों में आएगी तेजी, घर में बना रहेगा उत्सव का माहौल
कुंभ राशि के जातकों के घर में आज पूरी शुभता रहेगी और आप किसी उत्सव में शामिल होंगे. आर्थिक स्तर पर आप उच्च प्रदर्शन बनाए रहेंगे.

अपनी पेशेवर यात्राओं को बढ़ाएंगे और घर पर अतिथियों का आगमन बना रहेगा. संबंधों में अच्छा सुधार आएगा और सबको आपस में जोड़े रखेंगे. धन-संपत्ति के विषयों में तेजी आएगी और बचत पर विशेष जोर बनाए रखेंगे. वाणिज्यिक मजबूती बढ़ेगी और बाजार से आकर्षक प्रस्ताव पाएंगे. आपकी भव्य जीवनशैली बनी रहेगी और आप एक अच्छे मेजबान बने रहेंगे. आपकी सभी भेंटवार्ता सफल होगी, महत्वपूर्ण लोगों से मुलाकात होगी और प्रभावपूर्ण चर्चा संवाद बनाए रखेंगे.

लकी नंबर: 5, 7 और 8

लकी कलर: नीलम समान

आज का उपाय: शिव-गौरी के पुत्र अग्रपूज्य भगवान श्रीगणेश की पूजा वंदना करें. ओम् गं गणपतये नमः एवं ओम् बुं बुधाय नमः का जाप करें. संवार बढ़ाएं.

मीन राशि: आर्थिक पक्ष को मिलेगा मजबूत बल, आय के बनेंगे कई नए स्रोत
मीन राशि के जातकों का आर्थिक पक्ष आज अच्छी बढ़त पाएगा. पैसों के लेनदेन में आपकी बेहतर स्थिति बनी रहेगी.

सामने आने वाले अवसरों को अच्छे से भुनाएंगे और परिचित जन आपके सहायक होंगे. रचनात्मकता पर विशेष जोर होगा और कला कौशल बढ़ाने की कोशिश रहेगी. कहीं से शुभ सूचनाएं मिलेंगी और आपके अवरोधों में स्वतः कमी आएगी. अपने कार्यों में बड़प्पन से काम लेंगे और जीवन स्तर को प्रभावी बनाए रखेंगे. आपसे सभी लोग प्रसन्न होंगे. आपकी योजनाएं गति लेंगी और महत्वपूर्ण कार्य बनेंगे. आधुनिक मामलों से जुड़ेंगे, विविध कार्यों में तेजी बनाए रखेंगे और सुखद समय का पूरा लाभ उठाएंगे.

लकी नंबर: 3, 6, 7 और 8

लकी कलर: आंवले के समान

आज का उपाय: शिव-गौरी के पुत्र अग्रपूज्य भगवान श्रीगणेश की पूजा वंदना करें. ओम् गं गणपतये नमः एवं ओम् बुं बुधाय नमः का जाप करें. साहस बनाए रखें.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement