मेष राशि
करियर और व्यापारिक गतिविधियों को बढ़ाने के लिए आज आप महत्वपूर्ण प्रयास जारी रखेंगे, जिससे आपके साहस और आत्मविश्वास के बल पर परिणाम पूरी तरह पक्ष में रहेंगे.औद्योगिक योजनाओं को आगे बढ़ाने और साझीदारी के प्रयासों को गति देने के लिए समय बेहद अनुकूल है, जिससे कार्यक्षमता को बड़ा बल मिलेगा.टीम वर्क के साथ किए गए कार्यों में आपको बड़ी सफलता मिलेगी .
वृष राशि
कार्यक्षेत्र में आज आपको किसी भी तरह की जल्दबाजी दिखाने से बचना चाहिए और केवल तथ्यों पर अपना भरोसा बनाए रखना चाहिए.कामकाज में रुटीन स्थिति बनी रहेगी, अन्यथा करियर में नुकसान उठाना पड़ सकता है.नौकरीपेशा जातक अपनी कर्मठता और लगन से स्थिति को संभाल लेंगे, हालांकि मेहनत के मुकाबले आर्थिक लाभ आज थोड़ा मध्यम रह सकता है.
मिथुन राशि
कामकाज और करियर के मोर्चे पर आज आपकी सफलता का प्रतिशत काफी ऊंचा रहने वाला है, जिससे विभिन्न स्रोतों से आय के नए साधन बनेंगे.व्यावसायिक लक्ष्यों को साधने के लिए आपके द्वारा किए गए वित्तीय प्रयासों में तेजी आएगी . लेनदेन से जुड़ी चर्चाएं पूरी तरह सफल रहेंगी.आकर्षक प्रस्ताव मिलने और मित्रों का सहयोग मिलने से आपके कार्यक्षेत्र में बचत और मुनाफे पर जोर बना रहेगा.
कर्क राशि
करियर और कारोबार को बढ़ावा देने के लिए आज आप अनुशासन और नियमों का पूरी तरह अनुपालन बनाए रखेंगे, जिससे पेशेवर संबंधों में बड़ा सुधार होगा.व्यक्तिगत स्तर पर आपका प्रदर्शन प्रभावपूर्ण रहेगा और कार्यक्षेत्र की व्यवस्था व प्रबंधन आपकी उम्मीदों से कहीं बेहतर बना रहेगा.नौकरी व व्यवसाय में अपनी रुटीन योजनाओं को बड़ी सोच के साथ आगे बढ़ाएं और कार्यस्थल पर किसी भी तरह के जोखिम लेने से बचें.
सिंह राशि
वाणिज्यिक और सामाजिक कार्यों के मोर्चे पर आज आपकी दूरदर्शिता रंग लाएगी, जिससे आपके आर्थिक अवसर बढ़ेंगे और लंबित कार्य पक्ष में बनने लगेंगे.कार्यक्षेत्र में आपका पहल और पराक्रम मजबूत बना रहेगा, जिससे आप चुनौतीपूर्ण और जोखिमपूर्ण विषयों में भी अपेक्षित सफलता हासिल कर लेंगे.आपके करियर की दीर्घकालिक योजनाएं संवरेंगी, जिससे आपके पद, प्रतिष्ठा और व्यावसायिक लाभ में बड़ी वृद्धि दर्ज होगी.
कन्या राशि
कार्य व्यापार में पेशेवरता को बनाए रखना आज आपके लिए सबसे जरूरी होगा, इसलिए लोभ-प्रलोभन में आए बिना अपनी स्पष्टता और तैयारी पर विशेष जोर दें.कामकाज से जुड़ी चर्चाओं में भाग लेंगे, जहां आपको आगे बढ़ने के लिए कुछ बेहद आकर्षक और नए प्रस्ताव प्राप्त हो सकते हैं.विपरीत परिस्थितियों में भी जोखिम लेने से बचें और अपनी जिम्मेदारियों को पूरी विनम्रता व लगन के साथ निभाते रहें.
तुला राशि
नए अंदाज और आधुनिक सोच के साथ अपने कार्य व्यापार को बेहतर बनाने की कोशिशें पूरी तरह कामयाब होंगी, जिससे आय के नवीन स्रोत खुलेंगे.रचनात्मक और सृजनात्मक कार्यों से जुड़े जातकों के कला-कौशल को बड़ा बल मिलेगा, जिससे कार्यक्षेत्र में आपकी साख और लोकप्रियता बढ़ेगी.प्रशासनिक पक्ष मजबूत रहने से भूमि-भवन से जुड़े अटके हुए कार्य आसानी से बन जाएंगे .
वृश्चिक राशि
वाणिज्यिक विषयों में आज आपको सहज गति से आगे बढ़ने और कार्य व्यापार पर अपना नियंत्रण व अनुशासन मजबूत करने की आवश्यकता है.विदेश या बाहरी क्षेत्रों से जुड़े मामलों में गति आएगी, लेकिन लेनदेन और वित्तीय फैसलों में बहुत अधिक सावधानी व सजगता बरतने की जरूरत होगी.नौकरीपेशा जातक अपने कार्यस्थल पर बेहतर प्रदर्शन करेंगे
धनु राशि
आर्थिक लाभ और करियर विस्तार की योजनाओं के लिहाज से आज का वातावरण आपकी इच्छा के अनुरूप बना रहेगा, जिससे आपका उत्साह बढ़ेगा.शासन, सत्ता और प्रबंधन की ओर से आपको भरपूर सहयोग प्राप्त होगा, जिससे कार्य कुशलता बढ़ेगी और आप नए अवसरों को भुनाने में सफल रहेंगे.सूझबूझ और प्रतिभा के प्रदर्शन से व्यापारिक क्षेत्रों में आप बड़ी उपलब्धियां हासिल करने में सफल रहेंगे,.
मकर राशि
कामकाज और प्रबंधकीय गतिविधियों में आज आपका पूरा जोर अनुशासन और व्यवस्था को मजबूत करने पर रहेगा, जिससे करियर में बड़ी सफलता मिलेगी.सत्ता और सरकारी तंत्र से जुड़े कार्यों में सहजता रहेगी, लंबित विषय हल होंगे और महत्वपूर्ण व्यावसायिक चर्चाओं में आपकी भागीदारी बढ़ेगी.व्यावसायिक योग्यता और कार्य योजनाओं को गति मिलने से लक्ष्य प्राप्ति के प्रतिशत में बड़ा सुधार देखने को मिलेगा.आर्थिक मामलों में उत्साह बनाए रखें, योग्य जातकों को आकर्षक प्रस्ताव मिलेंगे.
कुंभ राशि
भाग्य पक्ष के सबल होने से करियर और व्यापार के क्षेत्र में आपकी सक्रियता नई ऊंचाइयों को छूने के लिए पूरी तरह तैयार है.प्रबंधकीय स्तर पर लोगों का आपके ऊपर भरोसा बढ़ेगा, जिससे आप दीर्घकालिक व्यावसायिक गतिविधियों में बड़े और महत्वपूर्ण जोखिम लेने का साहस दिखा पाएंगे.अपने पुराने अनुभवों और स्मार्ट वर्किंग का लाभ उठाकर आप वाणिज्यिक कार्यों को तेज गति देंगे.
मीन राशि
करियर और जॉब के मोर्चे पर आज आपको बहुत अधिक धैर्य, अनुशासन और सूझबूझ के साथ अपने कामकाज पर नियंत्रण बनाए रखने की सलाह दी जाती है.हल्के और अपरिचित लोगों की बातों में आने से बचें, विरोधियों से पूरी तरह सजग रहें और व्यापारिक चर्चाओं में खुद पहल करने से बचें.परिस्थितियां थोड़ी चुनौतीपूर्ण रह सकती हैं, इसलिए सूझबूझ से ही अपने व्यावसायिक लक्ष्यों को साधने का प्रयास करें.