मेष
queen of pentacles
आज का दिन आप के लिए क्षमताओं का बेहतर इस्तेमाल करने और योग्यता से जगह बनान में मददगार है. व्यावसायिक प्रयासो में बेहतर गति बनाए रखेंगे. करीबियों का सहयोग रहेगा. लक्ष्य पर नजर बनाए रखेंगे. कामकाजी योजनाओं पर फोकस होगा. नीति नियम से कार्य करने पर बल देंगे. लक्ष्य पाने जोर होगा. उत्साह बना रहेगा.
व्यक्तित्व एवं व्यवहार बेहतर बनाए रखेंगे. विविध विषयों में निरंतरता रखेंगे. कार्य व्यापार का स्तर बेहतर होगा. जरूरी भेंटवार्ता में प्रभावी बने रहेंगे. अन्य को आकर्षित करने में सफल होंगे. स्वयं पर भरोसा बढ़ाएंगे. अनुशासन से कार्य करेंगे. उचित ढंग से विविध कार्यों को आगे बढ़ाएंगे. उम्मीदों पर खरे उतरेंगे. व्यवस्था मजबूत बनाए रखेंगे.
स्वास्थ्य: शारीरिक उलझनें कम होंगी. खानपान पर नियंत्रण बनाए रखेंगे. स्वास्थ्य अच्छा रहेगा.
आर्थिक स्थिति: आर्थिक मोर्चों पर तेजी दिखाएंगे. जिम्मेदारों से भेंट होगी. उत्साह से कार्य करेंगे.
रिश्ते: घर वालों के साथ मिलजुलकर रहेंगे. सुखद समय बिताएंगे. दोस्तों से मेलजोल बढ़ाएंगे.