मेष
सेवन ऑफ कप्स
आज का दिन आपके लिए कामकाजी मामलों में भ्रम की स्थिति से बचते हुए सही विकल्प चुनने पर जोर देने वाला है. घरवालों के साथ सामंजस्य बनाए रखें. रिश्तों के प्रति गंभीरता दिखाएंगे. करीबियों को समय देने का भाव रखें. अवसरों को पहचानने पर ध्यान दें. सक्रियता बनाए रखें. आवश्यक सुविधाओं में वृद्धि होगी. कई विकल्पों की स्थिति बनी रह सकती है.
लेनदेन के मामलों में स्पष्टता बनाए रखें. लुभावने वादे करने वाले चालाक लोगों से दूरी रखें. लोभ और लालच में न आएं. अपनों की उम्मीदों पर खरे उतरेंगे. आत्मविश्वास बना रहेगा. पारंपरिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी. वर्तमान परिस्थितियों को बेहतर बनाने में सफल रहेंगे. संबंधियों का साथ और समर्थन मिलेगा. लाभ का स्तर बढ़ता रहेगा. अपनों की खुशियों में वृद्धि करेंगे.
स्वास्थ्य: स्वयं पर ध्यान दें. व्यक्तित्व सामान्य रहेगा. शारीरिक गतिविधियां सामान्य रहेंगी.
आर्थिक स्थिति: कारोबार औसत रहेगा. परिस्थितियां धीरे-धीरे अनुकूल होंगी. लक्ष्य की ओर निरंतर आगे बढ़ते रहेंगे.
रिश्ते: करीबियों का भरोसा जीतेंगे. परिचितों के साथ अच्छा समय बिताएंगे. रिश्तेदारों का सहयोग और साथ बना रहेगा.