scorecardresearch
 

मुख्तार अंसारी के सहयोगी अंगद राय पर पुलिस का शिकंजा, 9.5 करोड़ की संपत्ति जब्त

उत्तर प्रदेश पुलिस ने गैंगस्टर मुख्तार अंसारी के सहयोगी अंगद राय उर्फ झूलन की लगभग 9.5 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त कर ली है. पुलिस की जांच में पता चला कि अंगद राय ने अपराध और काले धन से संपत्ति खरीदी थी, जिसे उसने अपनी पत्नी के नाम पर दर्ज कराया था.

Advertisement
X
मुख्तार अंसारी के सहयोगी पर कई आपराधिक मामले दर्ज है. (Photo- PTI)
मुख्तार अंसारी के सहयोगी पर कई आपराधिक मामले दर्ज है. (Photo- PTI)

उत्तर प्रदेश पुलिस ने दिवंगत गैंगस्टर मुख्तार अंसारी के सहयोगी अंगद राय उर्फ झूलन की लगभग 9.5 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति जब्त कर ली है. पुलिस के मुताबिक, ये कार्रवाई उत्तर प्रदेश गिरोहबंद और असामाजिक गतिविधि (निवारण) अधिनियम, 1986 की धारा 14(1) के तहत की गई है.

गाजीपुर के जिलाधिकारी के आदेश पर पुलिस और प्रशासनिक टीम ने मौके पर पहुंचकर कुर्की की. पुलिस की जांच में सामने आया कि ये कीमती संपत्ति अंगद राय ने अवैध गतिविधियों और अपराध के जरिए कमाए गए काले धन से खरीदी थी.

कानूनी कार्रवाई और पुलिस की नजर से बचने के लिए उसने ये प्रॉपर्टी अपनी पत्नी सरिता राय के नाम पर दर्ज कराई थी. ये कुर्की गाजीपुर के कोतवाली थाने में साल 2023 में दर्ज गैंगस्टर एक्ट के एक मामले के तहत की गई है.

यह भी पढ़ें: लखनऊ बुलडोजर एक्शन: मुख्तार अंसारी के कब्जे से मुक्त जमीन पर बने CM आवास वाले फ्लैटों को नोटिस की खबर भ्रामक, सिंचाई विभाग ने दी सफाई

अंगद राय पर दर्ज हैं कई मामले

अंगद राय उर्फ झूलन का लंबा आपराधिक रिकॉर्ड रहा है. पुलिस के मुताबिक, उसके खिलाफ हत्या, रंगदारी, गैंगस्टर एक्ट और दूसरी कई गंभीर धाराओं के तहत कई मुकदमे दर्ज हैं. वो लंबे समय से इलाके में आपराधिक गतिविधियों में शामिल रहा है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement