scorecardresearch
 

Aaj ka Rashifal 27 अक्टूबर 2026: संभलकर रहें ये राशियां, बढ़ सकते हैं खर्च, जानें 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal 27 अक्टूबर 2026, Horoscope Today: लंबे समय से रुके काम पूरे हो सकते हैं. लंबी दूरी की यात्रा से फायदा मिलने की संभावना है. दूर से कोई अच्छा प्रस्ताव मिल सकता है.

Advertisement
X
all horoscope
all horoscope

मेष राशि

मेष राशि वालों के लिए धन लाभ के नए रास्ते खुल सकते हैं. मेहनत का अच्छा फल मिलने की उम्मीद है. हालांकि, खर्चों में बढ़ोतरी हो सकती है. कामकाज में व्यस्तता बनी रहेगी. ऐसे में अपनी सेहत का भी खास ख्याल रखें. व्यापार में लाभ मिलने के योग हैं.

जरूरी टिप: गुस्सा करने से बचें.
शुभ रंग: लाल
उपाय: हनुमान चालीसा का पाठ करें.

वृष राशि

वृष राशि वालों के मन की चिंताएं दूर हो सकती हैं. कामकाज में तेजी आएगी. सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होने की संभावना है. हालांकि, कुछ लोगों के साथ मतभेद हो सकते हैं. प्रॉपर्टी से जुड़े काम पूरे होने के संकेत हैं. व्यापार की स्थिति में भी सुधार आ सकता है.

जरूरी टिप: अहंकार से दूर रहें.
शुभ रंग: गुलाबी
उपाय: गाय को रोटी खिलाएं.

मिथुन राशि

मिथुन राशि वालों के लंबे समय से रुके काम पूरे हो सकते हैं. लंबी दूरी की यात्रा से फायदा मिलने की संभावना है. दूर से कोई अच्छा प्रस्ताव मिल सकता है. नए लोगों से मुलाकात हो सकती है. मन की चिंताएं कम होंगी. व्यापार में धन लाभ के योग बन रहे हैं.

Advertisement

जरूरी टिप: लड़ाई-झगड़े से दूर रहें.
शुभ रंग: हरा
उपाय: पक्षियों को दाना खिलाएं.

कर्क राशि

कर्क राशि वालों की मुलाकात महत्वपूर्ण लोगों से हो सकती है. सेहत को लेकर लापरवाही न करें, क्योंकि किसी बात को लेकर तनाव बना रह सकता है. नौकरी बदलने का विचार मन में आ सकता है. अच्छी बात यह है कि करीबियों के साथ पुराने मतभेद दूर हो सकते हैं. व्यापार में नुकसान की आशंका है, इसलिए सावधानी से काम लें.

जरूरी टिप: जल्दबाजी में कोई फैसला न लें.
शुभ रंग: क्रीम
उपाय: किसी जरूरतमंद को भोजन दान करें.

सिंह राशि

सिंह राशि वालों की आर्थिक स्थिति में सुधार हो सकता है. यात्रा से लाभ मिलने के योग हैं. कामकाज में तेजी दिखाने का समय है. आपका मान-सम्मान बढ़ सकता है. सेहत में भी सुधार आने की संभावना है. व्यापार के लिहाज से समय अनुकूल रह सकता है. कामकाज में अच्छे परिणाम मिल सकते हैं.

जरूरी टिप: गुस्से पर काबू रखें.
शुभ रंग: लाल
उपाय: किसी जरूरतमंद को आटे का दान करें.

कन्या राशि

कन्या राशि वालों को भाग्य का साथ मिल सकता है. हालांकि, परिवार के लिए भी समय निकालना जरूरी होगा. हर काम सोच-समझकर करें. धन लाभ के नए रास्ते खुल सकते हैं. शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलने की संभावना है. व्यापार में आगे बढ़ने के लिए कामकाज पर पूरा ध्यान देना होगा.

Advertisement

जरूरी टिप: अहंकार से बचें.
शुभ रंग: हल्का हरा
उपाय: किसी जरूरतमंद को गुड़ दान करें.

तुला राशि

तुला राशि वालों की कार्यक्षमता बढ़ेगी और वे पूरे उत्साह के साथ अपने काम पूरे करने की कोशिश करेंगे. मित्रों से मदद मिल सकती है. किसी के साथ मतभेद बढ़ाने से बचें. आर्थिक मामलों में उधार देने और लेने को लेकर सावधानी बरतें. व्यापार के क्षेत्र में सफलता मिलने के योग हैं.

जरूरी टिप: जल्दबाजी में फैसले न लें.
शुभ रंग: लाल
उपाय: किसी जरूरतमंद को फल दान करें.

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वालों को हर काम सावधानी से करने की जरूरत है. भावनाओं में बहकर कोई फैसला न लें. काम करने के तरीके में बदलाव करने से फायदा मिल सकता है. अचानक धन लाभ के अवसर मिल सकते हैं. नकारात्मक सोच रखने वाले लोगों से दूरी बनाए रखें. व्यापार में फिलहाल बड़े निवेश से बचना बेहतर रहेगा.

जरूरी टिप: गुस्सा करने से बचें.
शुभ रंग: केसरिया
उपाय: हनुमान चालीसा का पाठ करें.

धनु राशि

धनु राशि वालों को भाग्य का साथ मिल सकता है. शिक्षा से जुड़े लोगों के लिए लाभ के अवसर बन सकते हैं. करियर की स्थिति बेहतर होने की संभावना है. विदेश से जुड़े काम पूरे हो सकते हैं. मान-सम्मान में बढ़ोतरी हो सकती है. व्यापार के लिहाज से भी समय लाभकारी रह सकता है.

Advertisement

जरूरी टिप: जल्दबाजी से बचें.
शुभ रंग: केसरिया
उपाय: गाय को रोटी खिलाएं.

मकर राशि

मकर राशि वालों की नेतृत्व क्षमता में बढ़ोतरी हो सकती है. हालांकि, नकारात्मक विचारों को खुद पर हावी न होने दें और कामकाज में सावधानी बरतें. अचानक खर्च बढ़ सकते हैं, इसलिए पैसों के मामले में सतर्क रहें. किसी को पैसा उधार देने से बचें. व्यापार में नुकसान की आशंका को देखते हुए सोच-समझकर फैसले लें.

जरूरी टिप: कम बोलें और सोच-समझकर अपनी बात रखें.
शुभ रंग: हल्का नीला
उपाय: हनुमान जी की आरती करें.

कुंभ राशि

कुंभ राशि वालों को मेहनत का अच्छा फल मिल सकता है. कुछ नया करने के लिए समय अनुकूल है. हालांकि, अपने व्यवहार में अहंकार न आने दें. दूसरों की बातों में आकर अपने फैसले न बदलें. सेहत का ध्यान रखना भी जरूरी होगा. व्यापार में लाभ मिलने के योग हैं.

जरूरी टिप: आलस्य से दूर रहें.
शुभ रंग: हल्का हरा
उपाय: पक्षियों को दाना खिलाएं.

मीन राशि

मीन राशि वालों के लिए रचनात्मक कामों में आगे बढ़ने का समय है. रिश्तेदारों के साथ मतभेद हो सकते हैं और किसी काम में व्यस्तता बनी रह सकती है. प्रभावशाली लोगों से संपर्क बनने की संभावना है. बातचीत करते समय अपने शब्दों का ध्यान रखें. व्यापार से जुड़े खर्च बढ़ सकते हैं, इसलिए बजट का ध्यान रखें.

Advertisement

जरूरी टिप: अहंकार से बचें और दूसरों की बात भी सुनें.
शुभ रंग: सुनहरा
उपाय: गाय को रोटी खिलाएं.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement