scorecardresearch
 

Weekly Rashifal (24-30 Aug 2026): तुला राशि में नई नौकरी का ऑफर, जानें आपके लिए कैसा है अगस्त का आखिरी हफ्ता

Weekly Rashifal (24-30 Aug 2026): तुला राशि वालों को इस सप्ताह अपनी मेहनत का फल मिल सकता है. दूर स्थान से नौकरी का ऑफर मिलने के योग हैं. जिन लोगों ने नौकरी के लिए आवेदन किया है या बेरोजगार हैं, उन्हें अपनी कोशिशें और तेज कर देनी चाहिए. सफलता की संभावना बन रही है.

Advertisement
X
जानें, सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा अगस्त का आखिरी सप्ताह. (Photo: ITG)
जानें, सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा अगस्त का आखिरी सप्ताह. (Photo: ITG)

मेष राशि
मेष राशि वालों के लिए यह सप्ताह घर-परिवार से जुड़ी पुरानी परेशानियों को कम करने वाला रहेगा. मन की टेंशन दूर होगी और परिस्थितियों को बेहतर तरीके से संभालने का मौका मिलेगा. धन की स्थिति सुधारने के लिए अपने प्रयास बढ़ाएं. हालांकि खर्चों को नियंत्रण से बाहर न जाने दें. अगर कोई महत्वपूर्ण फैसला लेना चाहते हैं तो मंगलवार और बुधवार का दिन अनुकूल रह सकता है. कामकाज में आगे बढ़ने के लिए योजनाबद्ध तरीके से प्रयास करें. स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न करें.

शुभ दिन: मंगलवार और बुधवार
शुभ रंग: सफेद
आज के उपाय: प्रतिदिन हनुमान चालीसा का पाठ करें.

वृष राशि
वृष राशि वालों के लिए यह सप्ताह शिक्षा, संतान और प्रोफेशन के लिहाज से अच्छा रहने वाला है. शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलने के योग हैं. संतान की उन्नति से मन प्रसन्न रहेगा. अपने प्रोफेशन में आगे बढ़ने के लिए प्रयास तेज करने का समय है. यह सप्ताह आपके लिए लाभ दिलाने वाला हो सकता है. कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेना हो तो बुधवार और शुक्रवार का दिन चुना जा सकता है. हालांकि संक्रमण से जुड़ी बीमारियों से बचाव रखें और अपनी दिनचर्या का ध्यान रखें. खर्चों को बजट के बाहर न जाने दें.

शुभ दिन: बुधवार और शुक्रवार
शुभ रंग: क्रीम
आज के उपाय: प्रतिदिन दुर्गा चालीसा का पाठ करें.

मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों के रुके हुए काम इस सप्ताह पूरे हो सकते हैं. मेहनत का फल मिलने के योग हैं. नौकरी की तलाश कर रहे लोगों के लिए भी सप्ताह सकारात्मक रह सकता है. बेरोजगार जातकों की नौकरी से जुड़ी इच्छा पूरी होने की संभावना बन रही है. महत्वपूर्ण निर्णय लेने के लिए बुधवार और गुरुवार का दिन अनुकूल रहेगा. हालांकि इस सप्ताह अपनी वाणी पर विशेष नियंत्रण रखें. जरूरत के अनुसार ही बोलें और किसी काम को अधूरा छोड़ने से बचें. जो काम शुरू करें, उसे पूरा करने की कोशिश करें.

Advertisement

शुभ दिन: बुधवार और गुरुवार
शुभ रंग: हल्का पीला
आज के उपाय: प्रतिदिन भगवान गणेश की आरती करें.

कर्क राशि
कर्क राशि वालों के लिए यह सप्ताह मानसिक तनाव और चिंता को कम करने वाला रहेगा. मन को राहत मिलेगी और प्रोफेशन के क्षेत्र में जिस काम को शुरू करना चाहते हैं, उसमें आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा. सफलता के लिए थोड़ा अतिरिक्त समय और मेहनत लगानी पड़ सकती है. घर-परिवार से जुड़ी समस्याएं हल हो सकती हैं. रिश्तों को संभालने और अपनों के करीब आने का यह अच्छा समय है. महत्वपूर्ण फैसला लेना हो तो सोमवार और गुरुवार का दिन बेहतर रहेगा.

शुभ दिन: सोमवार और गुरुवार
शुभ रंग: क्रीम
आज के उपाय: प्रतिदिन भगवान शिव को जल अर्पित करें.


सिंह राशि
सिंह राशि वालों के लिए सप्ताह आत्मविश्वास बढ़ाने वाला रहेगा. सूर्य अपनी राशि सिंह में बुध और केतु के साथ मौजूद हैं. परिवार की समस्याओं को हल करने की कोशिश करेंगे और इसमें सफलता मिल सकती है. धन लाभ के लिए मेहनत बढ़ाने का समय है. नकारात्मक विचारों को खुद पर हावी न होने दें. महत्वपूर्ण निर्णय लेने के लिए बुधवार और गुरुवार का दिन अनुकूल रहेगा. क्रोध से बचना जरूरी है. स्वास्थ्य के मामले में किसी भी तरह की लापरवाही न करें.

Advertisement

शुभ दिन: बुधवार और गुरुवार
शुभ रंग: लाल
आज के उपाय: सुबह जल्दी उठकर भगवान सूर्य को अर्घ्य दें.

कन्या राशि
कन्या राशि वालों के लिए विदेश से जुड़े अधूरे कार्यों को पूरा करने का समय है. इन मामलों में आगे बढ़ने के लिए प्रयास तेज करें. वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलने की संभावना है. प्रोफेशनल मामलों में भी आपको समर्थन मिल सकता है. स्वास्थ्य को लेकर सावधानी बरतनी होगी. खर्चों को नियंत्रण में रखें और किसी भी मामले में बहुत ज्यादा जल्दबाजी न करें. कोई बड़ा फैसला परिवार वालों से सलाह लिए बिना न लें.

शुभ दिन: बुधवार और शुक्रवार
शुभ रंग: केसरिया
आज के उपाय: प्रतिदिन भगवान शिव को जल अर्पित करें.

तुला राशि
तुला राशि वालों को इस सप्ताह अपनी मेहनत का फल मिल सकता है. दूर स्थान से नौकरी का ऑफर मिलने के योग हैं. जिन लोगों ने नौकरी के लिए आवेदन किया है या बेरोजगार हैं, उन्हें अपनी कोशिशें और तेज कर देनी चाहिए. सफलता की संभावना बन रही है. घर-परिवार में मतभेद बढ़ने से रोकने के लिए बातचीत में विशेष सावधानी रखें. महत्वपूर्ण निर्णय के लिए शुक्रवार का दिन बेहतर रहेगा. खर्चों को बजट के बाहर न जाने दें.

शुभ दिन: शुक्रवार
शुभ रंग: क्रीम
आज के उपाय: प्रतिदिन दुर्गा चालीसा का पाठ करें.

Advertisement

वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वालों के घर-परिवार की परेशानियां इस सप्ताह कम हो सकती हैं. प्रोफेशन के क्षेत्र में मेहनत बढ़ाने का समय है. अपनी कार्यक्षमता को बेहतर बनाने पर ध्यान दें. खर्चों को नियंत्रण में रखना जरूरी होगा. नई आय के स्रोत बनाने के लिए नए सिरे से विचार करें. महत्वपूर्ण निर्णय लेने के लिए मंगलवार और बुधवार का दिन अनुकूल रहेगा. बातचीत में कटु शब्दों के इस्तेमाल से बचें. किसी भी तरह के विवाद या लड़ाई-झगड़े में पड़ने से दूर रहें.

शुभ दिन: मंगलवार और बुधवार
शुभ रंग: हल्का लाल
आज के उपाय: प्रतिदिन हनुमान चालीसा का पाठ करें.

धनु राशि
धनु राशि वालों को अपने कार्यक्षेत्र में मेहनत बढ़ानी होगी. इस सप्ताह किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है, जो भविष्य में आपके लिए उपयोगी साबित हो सकती है. संतान वाले जातकों के लिए समय अच्छा रहेगा. बच्चों को करियर और पढ़ाई में सफलता मिल सकती है. महत्वपूर्ण निर्णय लेने के लिए सोमवार और गुरुवार का दिन बेहतर रहेगा. मन में नकारात्मक विचारों को बढ़ने न दें. खर्चों को नियंत्रण में रखना भी जरूरी होगा. सकारात्मक सोच के साथ अपने लक्ष्य पर फोकस बनाए रखें.

शुभ दिन: सोमवार और गुरुवार
शुभ रंग: पीला
आज के उपाय: प्रतिदिन भगवान विष्णु की आरती करें.

Advertisement

मकर राशि
मकर राशि वालों के लिए कार्यक्षेत्र में सफलता मिलने के योग हैं. जो काम लंबे समय से रुके हुए हैं, उन्हें पूरा करने की कोशिश करें. इस सप्ताह उन्हें गति देने का अच्छा अवसर मिल सकता है. रिश्तों को संभालने और अपनों के साथ तालमेल बढ़ाने की जरूरत रहेगी. किसी को पैसा उधार देने से बचें. रोजगार की तलाश कर रहे लोगों को अपनी कोशिशें तेज करनी चाहिए. नौकरी मिलने के योग बन रहे हैं. महत्वपूर्ण निर्णय के लिए गुरुवार और शुक्रवार का दिन अनुकूल रहेगा.

शुभ दिन: गुरुवार और शुक्रवार
शुभ रंग: आसमानी
आज के उपाय: प्रतिदिन भगवान शिव को जल अर्पित करें.

कुंभ राशि
कुंभ राशि वालों के लिए यह सप्ताह अनुशासन के साथ काम करने का है. कार्यक्षेत्र में अपनी कार्यशैली को व्यवस्थित रखें. वाणी का प्रयोग सोच-समझकर करें और किसी भी तरह के विवाद में पड़ने से बचें. आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए योजना बनाकर आगे बढ़ना होगा. नौकरी में बदलाव का मन बना रहे जातक इस सप्ताह फैसला ले सकते हैं. महत्वपूर्ण निर्णय के लिए गुरुवार और शुक्रवार का दिन अनुकूल रहेगा. छात्रों को पढ़ाई में मेहनत बढ़ानी होगी.

शुभ दिन: गुरुवार और शुक्रवार
शुभ रंग: सफेद
आज के उपाय: प्रतिदिन हनुमान चालीसा का पाठ करें.

Advertisement

मीन राशि
मीन राशि वालों के लिए इस सप्ताह मेहनत का फल मिलने के संकेत हैं. आय के नए स्रोत बन सकते हैं. अपनी योजनाओं को सही तरीके से लागू करने पर सफलता मिलने की संभावना है. कार्यक्षेत्र में लगातार प्रयास करते रहें. संतान वाले जातकों के बच्चों की उन्नति हो सकती है. पढ़ाई और करियर में भी उन्हें अच्छे परिणाम मिल सकते हैं. महत्वपूर्ण निर्णय लेने के लिए सोमवार और गुरुवार का दिन अनुकूल रहेगा. स्वास्थ्य का ध्यान रखें. यदि कोई दवा लेते हैं तो समय पर लें.

शुभ दिन: सोमवार और गुरुवार
शुभ रंग: केसरिया
आज के उपाय: प्रतिदिन भगवान विष्णु की आरती करें.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement