scorecardresearch
 

Trigrahi Yog 2026: 5 अगस्त को कर्क राशि में बनेगा महाशक्तिशाली त्रिग्रही योग! सूर्य-गुरु-बुध मिलकर इन 4 राशियों की चमकाएंगे किस्मत

Trigrahi Yog 2026: अगस्त की शुरुआत में ग्रहों की चाल में एक बहुत बड़ा खगोलीय बदलाव होने जा रहा है. 5 अगस्त को कर्क राशि में सूर्य, देवगुरु बृहस्पति और बुध की युति से त्रिग्रही योग बनेगा. ज्ञान, सफलता और समृद्धि का यह दुर्लभ संयोग 4 राशियों की सोई किस्मत जगाने आ रहा है.

Advertisement
X
शुभ त्रिग्रही योग (Photo: ITG)
शुभ त्रिग्रही योग (Photo: ITG)

Trigrahi Yog 2026: ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों का राशि परिवर्तन और उनका एक ही राशि में मिलना बेहद महत्वपूर्ण घटना मानी जाती है. द्रिक पंचांग के अनुसार, 5 अगस्त 2026 को एक ऐसा ही दुर्लभ और शुभ संयोग बनने जा रहा है. वर्तमान में सूर्य और देवगुरु बृहस्पति यानी गुरु पहले से विराजमान हैं. वहीं, 5 अगस्त को बुद्धि और व्यापार के कारक ग्रह बुध भी कर्क राशि में प्रवेश कर जाएंगे.

इस प्रकार कर्क राशि में सूर्य, गुरु और बुध की युति से अत्यंत फलदायी त्रिग्रही योग का निर्माण होगा. सूर्य और बुध की युति से जहां बुधादित्य योग बनता है, वहीं गुरु और सूर्य-बुध के साथ आने से ज्ञान, मान-सम्मान और समृद्धि के द्वार खुलते हैं. आइए जानते हैं कि इस त्रिग्रही योग के बनने से किन राशियों के अच्छे दिन शुरू होने वाले हैं:

मेष राशि (Aries)

मेष राशि के जातकों के लिए यह त्रिग्रही योग चतुर्थ भाव में बनेगा, जो भौतिक सुख-सुविधाओं का कारक है. प्रॉपर्टी या वाहन खरीदने का सपना पूरा हो सकता है. कार्यक्षेत्र में आपके प्रदर्शन की सराहना होगी. पदोन्नति के योग बनेंगे. पारिवारिक जीवन में खुशहाली रहेगी.

मिथुन राशि (Gemini)

मिथुन राशि के जातकों के धन भाव में यह युति बनने जा रही है, जिससे आर्थिक स्थिति में बड़ा सुधार देखने को मिलेगा. अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है. वाणी में मधुरता और प्रभाव बढ़ेगा, जिससे आप व्यापार या बातचीत में दूसरों को प्रभावित करने में सफल रहेंगे.

Advertisement

कर्क राशि (Cancer)

चूंकि यह त्रिग्रही योग आपकी अपनी ही राशि (प्रथम भाव) में बन रहा है, इसलिए इसका सबसे अधिक और शुभ प्रभाव आप पर ही देखने को मिलेगा. समाज में आपका मान-सम्मान और प्रतिष्ठा बढ़ेगी. आत्मविश्वास में जबरदस्त वृद्धि होगी. करियर और व्यापार में नए और सुनहरे अवसर प्राप्त होंगे.

वृश्चिक राशि (Scorpio)

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए यह योग नवम यानी भाग्य भाव में बनेगा. भाग्य का भरपूर साथ मिलने से आपके रुके हुए काम गति पकड़ेंगे. धार्मिक या व्यावसायिक यात्राओं के योग बन रहे हैं जो अत्यंत लाभकारी सिद्ध होंगे. छात्रों के लिए उच्च शिक्षा के रास्ते खुलेंगे और आय के नए स्रोत बनेंगे.

त्रिग्रही योग के शुभ प्रभाव बढ़ाने के उपाय

- प्रतिदिन सूर्य देव को तांबे के लोटे से जल अर्पित करें.
- विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें अथवा भगवान विष्णु की पूजा में पीले फूल और तुलसी अर्पित करें.
- बुधवार के दिन गाय को हरा चारा खिलाएं.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement