भारतीय क्रिकेट टीम (Team India) के 'धुरंधर' बल्लेबाजों में शामिल क्रिकेटर अजिंक्य रहाणे ने सभी फॉर्मेट से संन्यास (Ajinkya Rahane Retirement) ले लिया है. गुरुवार को एक इमोशनल सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए उन्होंने रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया.
क्रिकेट की पिच पर अपने बल्ले से धमाल मचाने वाले रहाणे कमाई के मामले में भी आगे रहे हैं. क्रिकेट के जरिए होनी वाली उनकी इनकम के अलावा ब्रांड एंडोर्समेंट से भी उन्होंने तगड़ी कमाई की है. आइए जानते हैं कितनी संपत्ति (Ajinkya Rahane Networth) के मालिक हैं अजिंक्य रहाणे और उनका कार कलेक्शन कितना लग्जरी है?
क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में हिट रहाणे
अजिंक्य रहाणे वन-डे, टेस्ट या फिर इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) तीनों ही फॉर्मेट में हिट रहे हैं. बीते IPL सीजन में उन्होंने कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के लिए कप्तानी की थी. 38 साल के स्टार क्रिकेटर ने अपनी सोशल मीडिया पर ये लिखते हुए रिटायरमेंट लिया कि, 'Thank you for all the love and support over the years. Forever grateful.'

अजिंक्य रहाणे की इतनी नेटवर्थ!
मीडिया रिपोर्ट्स का हवाला देते हुए रहाणे की संपत्ति के बारे में बताया गया है. इसके मुताबिक, क्रिकेट को अलविदा कहने वाले अजिंक्य रहाणे की नेटवर्थ अनुमानित करीब 80 करोड़ रुपये के आसपास है. इस संपत्ति में सबसे बड़ा हिस्सा अलग-अलग फॉर्मेट में उनकी क्रिकेट से होने वाली कमाई का है. IPL के तमाम सीजन में उन्हें मोटी बोली लगाकर खरीदा गया था. इसके साथ ही तमाम कंपनियों के ब्रांड एंडोर्समेंट के जरिए होने वाली इनकम भी रहाणे की नेटवर्थ में शामिल है.
BCCI से सैलरी, IPL से कमाई
अजिंक्य रहाणे भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी BCCI के साथ बी-ग्रेड कॉन्ट्रैक्ट पर थे और इसके जरिए उन्हें 3 करोड़ रुपये सैलरी मिलती थी. इसके अलावा आईपीएल सैलरी की बात करें, तो बीते सीजन में उन्हें 1.5 करोड़ रुपये की बोली लगाकर खरीदा गया था. IPL Season 2016-17, 2017-18 में रहाणे के लिए सबसे ज्यादा 8 करोड़ रुपये से 9.5 करोड़ रुपये तक की बोली लगाई गई थी.

ब्रांड एंडोर्समेंट से भी छापते हैं पैसा
अजिंक्य रहाणे क्रिकेट की पिच पर धमाल मचाने के साथ ही कई ब्रांड्स को एंडोर्स करते रहे हैं. रिपोर्ट की मानें, तो रहाणे Nike, CEAT, Boost, ELSA Corp से लेकर IDFC FIRST Bank तक के विज्ञापनों में नजर आते रहे हैं. उनकी प्रति एंडोर्समेंट कमाई का सटीक आंकड़ा उपलब्ध नहीं है, लेकिन रिपोर्ट्स में ये करीब 1 करोड़ रुपये बताई जाती है.
मंहगी-लग्जरी कारें, आलीशान घर
अजिंक्य रहाणे की लाइफस्टाइल पर गौर करें, तो उन्हें महंगी और लग्जरी कारों का शौक है. उनके कार कलेक्शन (Ajinkya Rahane Car Collection) में मर्सिडीज-मेबैक GLS 600 SUV, के अलावा BMW 6 सीरीज GT, ऑडी Q5 और टोयोटा जैसी कंपनियों की कारें शामिल हैं. अगर घर की बात करें, तो मुंबई में उनका आलीशान घर है, जिसकी कीमत अनुमानित 20 करोड़ रुपये के आसपास बताई जा रही है.