scorecardresearch
 

कांवड़ यात्रा से पहले FSSAI का बड़ा ऑपरेशन, 200KG मिलावटी सोया चाप किया नष्ट- VIDEO

गाजियाबाद में सावन माह और कांवड़ यात्रा की शुरुआत से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिलावटी और अस्वच्छ खाद्य पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई की है. शालीमार गार्डन इलाके के गणेशपुरी भाटी चौक स्थित 'घनश्याम चाप' पर टीम ने छापा मारा. टीम ने 200 किलो सोया चाप नष्ट किया है. देखिए वीडियो...

Advertisement
X
'घनश्याम चाप' पर गंदगी में सोया चाप बनाई जा रही थी. (फोटो-स्क्रीनग्रैब)
'घनश्याम चाप' पर गंदगी में सोया चाप बनाई जा रही थी. (फोटो-स्क्रीनग्रैब)

गाजियाबाद में सावन महीने और कांवड़ यात्रा की शुरुआत से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग मिलावटी और अस्वच्छ खाद्य पदार्थों के खिलाफ अभियान चला रहा है. इसी कड़ी में शालीमार गार्डन इलाके के गणेशपुरी भाटी चौक स्थित 'घनश्याम चाप' नाम की एक बड़ी सोया चाप विनिर्माण इकाई पर विभाग ने रेड की. इस छापेमारी के दौरान फैक्ट्री के अंदर का जो नजारा सामने आया, उसने न सिर्फ अधिकारियों को बल्कि आम जनता को भी झकझोर कर रख दिया है.

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल, फूटा लोगों का गुस्सा
छापेमारी की कार्रवाई के दौरान मौके पर मौजूद टीम ने फैक्ट्री के अंदर का एक विस्तृत वीडियो भी रिकॉर्ड किया. यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि जिस जगह पर सैकड़ों लोगों के लिए सोया चाप तैयार की जा रही थी, वहां चारों तरफ भयंकर गंदगी का अंबार लगा हुआ था.

सड़ चुके पानी, मक्खियों और बेहद खराब माहौल और गंदगी के बीच कर्मचारी बिना किसी सुरक्षा मानकों के चाप तैयार कर रहे थे. वायरल वीडियो के सामने आने के बाद स्थानीय निवासियों और सोशल मीडिया यूजर्स का गुस्सा फूट पड़ा है. मालूम हो, कांवड़ यात्रा के दौरान लाखों श्रद्धालु इस मार्ग से गुजरते हैं और शुद्ध भोजन की उम्मीद करते हैं.

Advertisement

200 किलो चाप नष्ट, फैक्ट्री सील करने की सिफारिश

निरीक्षण के दौरान स्थिति को भयावह पाते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारियों ने मौके पर मौजूद लगभग 200 किलोग्राम मिलावटी और अस्वच्छ सोया चाप को जब्त कर लिया. इसके तुरंत बाद, विभाग ने करीब 20 हजार रुपये मूल्य की इस पूरी खेप को गड्ढा खुदवाकर मौके पर ही नष्ट करवा दिया ताकि यह बाजार में न पहुंच सके.

खाद्य सुरक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया कि, इस विनिर्माण इकाई में स्वच्छता के नियमों यानी FSSAI गाइडलाइन्स का सरेआम उल्लंघन किया जा रहा था. मामले की गंभीरता को देखते हुए विभाग ने न केवल भारी जुर्माना लगाने की तैयारी की है, बल्कि इस अवैध और अस्वच्छ फैक्ट्री को स्थायी रूप से बंद (सील) कराने की सिफारिश भी उच्चाधिकारियों को भेज दी है.
 प्रशासन ने साफ कर दिया है कि त्योहारों और पवित्र यात्रा के दौरान लोगों की सेहत के साथ खिलवाड़ करने वाले किसी भी मिलावटखोर को बख्शा नहीं जाएगा.

यह भी पढ़ें: Soya Chaap Masala Recipe: जब घर पर बनाएंगे होटल जैसा मसालेदार सोया चाप, नॉनवेज खाने वाले भी पूछेंगे रेसिपी!

इससे पहले नोएडा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था.  इसमें सोया चाप बनाने का तरीका दिखाया गया है. वीडियो देखने के बाद कई लोग कह रहे हैं कि अब शायद ही वे दोबारा सोया चाप खाएं. वीडियो में एक फैक्ट्री या कारखाने जैसा दृश्य दिखाई देता है, जहां सोया चाप तैयार की जा रही है. इसमें साफ नजर आता है कि सोया, मैदा और अन्य सामग्री को मिलाने के दौरान साफ-सफाई और हाइजीन के नियमों का पालन नहीं किया जा रहा. इतना ही नहीं, वीडियो में एक युवक तैयार हो रहे मिश्रण के ऊपर मिश्रण के ऊपर लेटा हुआ दिखाई देता है और उसी दौरान उसे गूंथता नजर आता है. यह दृश्य देखकर किसी का भी हैरान होना स्वाभाविक है. 

यह भी पढ़ें: सोया चाप पर लेट रहा था, उसी पर नहा रहा था... क्या नोएडा का है ये वायरल वीडियो?

Advertisement

 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement