Surya Grahan 2026: 2026 का दूसरा सूर्य ग्रहण ज्योतिष जगत के लिए बेहद खास होने जा रहा है. 12 अगस्त को लगने वाला यह सूर्य ग्रहण एक पूर्ण सूर्य ग्रहण होगा, जिसके दौरान दुनिया के कुछ हिस्सों में दिन में ही रात जैसा नजारा देखने को मिलेगा. ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार, भले ही यह ग्रहण भारत में दिखाई न दे, लेकिन इसका प्रभाव सभी 12 राशियों पर देखने को मिलेगा. विशेष रूप से 3 राशियों के लिए यह ग्रहण भाग्य बदलने वाला साबित हो सकता है.
सूर्य ग्रहण 2026 तारीख और समय (Surya Grahan 2026 Timing)
भारतीय समयानुसार, यह सूर्य ग्रहण 12 अगस्त 2026 की रात 11 बजकर 17 मिनट पर शुरू होगा और अगले दिन यानी 13 अगस्त की सुबह 04 बजकर 25 मिनट तक चलेगा.
क्या भारत में मान्य होगा सूतक काल?
यह पूर्ण सूर्य ग्रहण यूरोप, ग्रीनलैंड, आइसलैंड, स्पेन, उत्तरी रूस और आर्कटिक क्षेत्रों में तो साफ नजर आएगा, लेकिन भारत में यह दिखाई नहीं देगा. भारत में दृश्यता न होने के कारण यहाँ इसका सूतक काल भी मान्य नहीं होगा, इसलिए लोगों को पूजा-पाठ या दैनिक कार्यों में किसी पाबंदी का सामना नहीं करना पड़ेगा.
कर्क राशि में लगेगा ग्रहण, 15 दिनों तक रहेगा असर
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, यह सूर्य ग्रहण चंद्रमा की स्वामित्व वाली कर्क राशि में लगने जा रहा है. भले ही यह भारत में अदृश्य रहेगा, लेकिन माना जाता है कि ग्रहण का ब्रह्मांडीय प्रभाव सभी राशियों पर लगभग 15 दिनों तक बना रहता है. यह ग्रहण कुछ राशियों के लिए बड़ी चुनौतियाँ ला सकता है, तो कुछ के जीवन में सकारात्मक बदलाव.
इन 3 राशियों के लिए बेहद शुभ रहेगा समय
मिथुन राशि (Gemini)
इस राशि के जातकों के लिए यह ग्रहण आर्थिक रूप से वरदान साबित हो सकता है. अचानक धन लाभ के मजबूत योग बन रहे हैं और आय के नए स्रोत सामने आ सकते हैं. हालांकि, बातचीत करते समय अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें, अन्यथा काम बिगड़ सकता है.
कन्या राशि (Virgo)
कन्या राशि वालों के लिए लंबे समय से अटके हुए काम अब रफ्तार पकड़ेंगे. किसी नए काम की शुरुआत के लिए यह बेहतरीन समय है. आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और धन आगमन के नए रास्ते खुलेंगे.
मीन राशि (Pisces)
मीन राशि के लोगों को करियर में बड़ी सफलता मिल सकती है. नौकरीपेशा लोगों के प्रमोशन और व्यापारियों के मुनाफे में बढ़ोतरी के योग हैं. कोई बेहद शुभ समाचार मिलने से घर में खुशी का माहौल रहेगा.
वृषभ, वृश्चिक और कुंभ राशि बरतें थोड़ी सावधानी
इन तीन राशियों के लिए ग्रहण का प्रभाव मिला-जुला रहने वाला है. करियर और आर्थिक मोर्चे पर आपको कुछ अच्छे अवसर तो मिलेंगे, लेकिन सेहत के मामले में लापरवाही भारी पड़ सकती है. इस दौरान बेवजह की यात्राओं से बचने की सलाह दी जाती है.