scorecardresearch
 

Surya Shukra Gochar 2026: 8 जून को सूर्य-शुक्र एकसाथ बदलेंगे चाल, 3 राशियों पर बरसेगा छप्पर फाड़ पैसा

8 जून को सूर्य जहां मृगशीर्ष नक्षत्र में प्रवेश करेंगे. वहीं, शुक्र देव का कर्क राशि में गोचर होगा. इसके बाद शुक्र 4 जुलाई तक इसी राशि में विराजमान रहेंगे. ज्योतिषविदों की मानें तो यह दुर्लभ संयोग तीन राशियों को मालामाल करने वाला है.

Advertisement
X
8 जून को सूर्य जहां मृगशीर्ष नक्षत्र में प्रवेश करेंगे. वहीं, शुक्र देव का कर्क राशि में गोचर होगा. (Photo: ITG)
8 जून को सूर्य जहां मृगशीर्ष नक्षत्र में प्रवेश करेंगे. वहीं, शुक्र देव का कर्क राशि में गोचर होगा. (Photo: ITG)

शुक्र और सूर्य इस महीने एक बड़ा ही दुर्लभ संयोग बनाने वाले हैं. 8 जून को सुखों के प्रदाता शुक्र और ग्रहों के राजा सूर्य एक साथ चाल बदलेंगे. हिंदू पंचांग के अनुसार, 8 जून को सूर्य जहां मृगशीर्ष नक्षत्र में प्रवेश करेंगे. वहीं, शुक्र देव का कर्क राशि में गोचर होगा. इसके बाद शुक्र 4 जुलाई तक इसी राशि में विराजमान रहेंगे. ज्योतिषविदों का कहना है कि सूर्य-शुक्र का यह दुर्लभ संयोग तीन राशियों के लिए शुभ संकेत दे रहा है. आइए इन लकी राशियों के बारे में जानते हैं.

कर्क राशि
सूर्य-शुक्र के एकसाथ चाल बदलने से आपके व्यक्तित्व में विशेष आकर्षण और निखार देखने को मिल सकता है. कार्यक्षेत्र में आपने काम से लोगों को प्रभावित करेंगे. मान-सम्मान में वृद्धि के संकेत हैं. नौकरीपेशा लोगों को नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं और प्रमोशन के अवसर भी बन सकते हैं. जो लोग रचनात्मक क्षेत्रों से जुड़े हैं, उनके लिए यह समय विशेष रूप से अनुकूल रहने वाला है.

उपाय: कर्क राशि के जातक हर शुक्रवार को सफेद चीजों का दान करें और विधिवत मां लक्ष्मी की पूजा-अर्चना करें

सिंह राशि
यह दुर्लभ संयोग आपके लिए आय के नए स्रोत खुल सकते हैं. लंबे समय से अटका हुआ धन वापस या पुराने निवेश से लाभ मिलने की संभावना है. सुख-सुविधाओं पर आपका खर्च बढ़ सकता है. आर्थिक मामलों में सकारात्मकता बनी रह सकती है. यह स्थिति विदेश से जुड़े कार्यों में भी सफलता दिला सकती है. साहस और आत्मविश्वास में भी आपके वृद्धि हो सकती है, जिससे करियर के मोर्चे पर बड़ी उपलब्धियों को हासिल कर सकते हैं.

उपाय: सिंह राशि के जातक आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें और रोजाना भगवान सूर्य को जल अर्पित करें.

Advertisement

कन्या राशि
सूर्य-शुक्र 8 जून के बाद आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूत करने का काम करेंगे. लंबे समय से जिन योजनाओं पर काम चल रहा था, उनमें गति तेज होगी. धन लाभ के अवसर बढ़ सकते हैं. नौकरी और व्यापार दोनों ही क्षेत्रों में जातकों को अच्छे परिणाम मिल सकते हैं. नौकरीपेशा लोगों को सहकर्मियों और वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलेगा. सामाजिक दायरा बढ़ेगा और प्रभावशाली लोगों से संपर्क में आएंगे.

उपाय: कन्या राशि के जातक रविवार को सूर्य और शुक्रवार को माता लक्ष्मी की पूजा करें. जब समय मिले तब इनके मंत्रों का जाप करें.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement