Surya Grahan 2026: साल का पहला सूर्य ग्रहण 17 फरवरी को लगा था. दोपहर 3 बजकर 11 मिनट से शुरू हुआ ये सूर्य ग्रहण शाम 7 बजकर 57 मिनट पर समाप्त हुआ. हालांकि इस सूर्य ग्रहण का प्रभाव अभी पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है. ज्योतिषविद पंडित संजय शर्मा ने बताया कि सूर्य ग्रहण का प्रभाव करीब एक महीने तक रहता है. सूर्य ग्रहण से 15 दिन पहले और 15 दिन बाद. ऐसे में 17 फरवरी को लगे सूर्य ग्रहण का प्रभाव 4 मार्च तक रह सकता है. 4 मार्च को रंगों का त्योहार होली भी है और इसी दिन सूर्य ग्रहण का प्रभाव पूरी तरह खत्म होगा. तब तक 5 राशियों को बहुत सावधानी बरतनी होगी.
सिंह राशि
सूर्य ग्रहण का प्रभाव आपके लिए चुनौतीपूर्ण रह सकता है. आने वाले 15 दिन आपको बहुत सतर्कता से काम लेना होगा. आत्मविश्वास में गिराटव संभव है. नौकरी, व्यवसाय में बड़े नुकसान झेलने पड़ सकते हैं. जल्दबाजी, अहंकार आपको किसी बड़ी मुसीबत में फंसा सकते हैं. वरिष्ठों से टकराव की संभवना है. बेवजह के विवाद में उलझने से बचें.
कन्या राशि
सूर्य ग्रहण का प्रभाव कन्या राशि वालों के लिए भी बड़ी मुसीबत खड़ी कर सकता है. नौकरी, व्यापार या अन्य कामकाजी मामलों में रुकावटें आएंगी. आर्थिक नुकसान होने की संभावना है. गैर-जरूरी खर्च, निवेश बढ़ सकते हैं. चोट-दुर्घटना की संभावना बहुत अधिक रहेगी. ऐसे में आपको वाहन बहुत सावधानी से चलाने की सलाह दी जाती है. दूसरों का वाहन मांगकर तो बिल्कुल न चलाएं.
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वालों के लिए भी अगले 15 दिन मुश्किलों भरे हो सके हैं. निवेश, खर्च से जुड़े मामलों में नुकसान झेलना पड़ सकता है. गलत लोगों की संगति किसी बड़ी समस्या में डाल सकती है. शॉर्टकट तरीकों से धन कमाने का प्रयास आपको किसी बड़ी मुसीबत में फंसा सकता है. जमीन, मकान या संपत्ति से जुड़े मामलों में सतर्कता बरतने की संभावना है.
कुंभ राशि
सूर्य ग्रहण कुंभ राशि में लगा था, इसलिए इसी राशि पर इसका सर्वाधिक प्रभाव है. कुंभ राशि वालों का मानसिक तनाव बढ़ सकता है. व्यवहार में चिड़चिड़ापन रिश्तों में खटास पैदा कर सकता है. पारिवारिक जीवन में संतुलन बनाए रखें. विवादों से दूर रहें. यात्राओं से फिलहाल परहेज करें. आने वाले 15 दिनों में कोई बड़ा जोखिम न उठाएं. कोई बड़ा कार्य शुरू करने से भी फिलहाल परहेज करें.
मीन राशि
सूर्य पुत्र शनि मीन राशि में बैठे हुए हैं. पिता-पुत्र एक दूसरे के शत्रु ग्रह भी माने जाते हैं. सूर्य ग्रहण का प्रभाव मीन राशि वालों को आर्थिक मोर्चे पर नुकसान दे सकता है. धोखाधड़ी या जालसाजी का खतरा बना रहेगा. व्यापार में उतार-चढ़ाव आ सकता है. स्वास्थ्य में कमजोरी या थकान महसूस हो सकती है. कोई पुराना रोग अगले 15 दिन आपको परेशान कर सकता है.