scorecardresearch
 

Shukra Gochar 2026: 4 जुलाई को होगा शुक्र का गोचर व नक्षत्र परिवर्तन, इन राशियों को होगा फायदा

Shukra Gochar 2026: 4 जुलाई को शुक्र की शुरुआत में ही शुक्र देव सिंह राशि में जाकर बड़ा फेरबदल करेंगे. इस राशि परिवर्तन से 4 भाग्यशाली राशियों के जीवन में सुख-वैभव और रोमांस के नए रास्ते खुलने वाले हैं.

Advertisement
X
शुक्र नक्षत्र परिवर्तन 2026 (Photo: ITG)
शुक्र नक्षत्र परिवर्तन 2026 (Photo: ITG)

Shukra Nakshatra Parivartan 2026: ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों का नक्षत्र परिवर्तन एक बेहद महत्वपूर्ण घटना माना जाता है. द्रिक पंचांग के अनुसार, 4 जुलाई 2026 को ऐश्वर्य, सुख, सौंदर्य और प्रेम के कारक शुक्र ग्रह, केतु के स्वामित्व वाले मघा नक्षत्र में प्रवेश करने जा रहे हैं और शुक्र देव इस नक्षत्र में 16 जुलाई 2026 तक संचरण करेंगे. दरअसल, मघा नक्षत्र का संबंध राजसी ठाट-बाट, शक्ति, पूर्वजों (पितरों) और अधिकार से माना जाता है. जब भौतिक सुखों के स्वामी शुक्र, केतु के इस नक्षत्र में आते हैं, तो यह लोगों के रिश्तों, आर्थिक फैसलों और भौतिक सुख-साधनों के प्रति दृष्टिकोण में बड़ा बदलाव लाता है. अद्भुत बात यह है कि इसी दिन शुक्र सिंह राशि में प्रवेश करेंगे. ज्योतिषियों की मानें तो, शुक्र का गोचर और नक्षत्र परिवर्तन कई राशियों के लिए फायदेमंद माना जा रहा है. तो आइए जानते हैं कि इस शुभ घड़ी में किन राशियों की किस्मत चमकेगी. 

1. मेष राशि (Aries)
मेष राशि के जातकों के लिए शुक्र का गोचर पांचवें भाव में होगा. यह समय आपके प्रेम संबंधों के लिए बेहद शानदार रहने वाला है.

करियर व व्यापार: कार्यक्षेत्र में आपकी रचनात्मकता बढ़ेगी, जिससे वरिष्ठ अधिकारी आपके काम की सराहना करेंगे. पार्टनरशिप में किए गए कामों से लाभ होगा. अचानक धन लाभ के योग बन रहे हैं. निवेश करने के लिए समय अनुकूल है.

व्यक्तिगत जीवन: सिंगल लोगों के जीवन में किसी नए व्यक्ति की एंट्री हो सकती है. संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार मिल सकता है.

2. मिथुन राशि (Gemini)
मिथुन राशि के लिए शुक्र का गोचर तीसरे भाव में होने जा रहा है, जो आपके साहस और संचार कौशल (communication) को बढ़ाएगा.

करियर व व्यापार: मीडिया, राइटिंग, मार्केटिंग और डिजिटल कंटेंट क्रिएशन से जुड़े लोगों के लिए यह समय वरदान साबित होगा. आपके काम को एक नई पहचान मिलेगी. भाई-बहनों के सहयोग से आर्थिक लाभ होगा. छोटी दूरी की यात्राएं व्यापार में मुनाफा दिलाएंगी.

Advertisement

व्यक्तिगत जीवन: दोस्तों के साथ अच्छा समय बीतेगा और आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी.

3. सिंह राशि (Leo)
शुक्र का गोचर आपकी ही राशि के लग्न भाव (प्रथम भाव) में हो रहा है. इसके प्रभाव से आपके व्यक्तित्व में एक अलग ही निखार और आकर्षण देखने को मिलेगा.

करियर व व्यापार: नौकरीपेशा जातकों को कार्यस्थल पर नई जिम्मेदारियां या प्रमोशन मिल सकता है. बिजनेसमैन के लिए कोई बड़ी डील फाइनल हो सकती है. सुख-सुविधाओं और लग्जरी चीजों पर खर्च बढ़ेगा, लेकिन साथ ही आय के नए स्रोत भी खुलेंगे.

व्यक्तिगत जीवन: वैवाहिक जीवन में मधुरता आएगी. समाज में आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी और लोग आपकी तरफ आकर्षित होंगे.

4. तुला राशि (Libra)
तुला राशि के स्वामी स्वयं शुक्र देव हैं और इनका गोचर आपके एकादश भाव में होने जा रहा है. यह गोचर आपके लिए सबसे ज्यादा फलदायी सिद्ध हो सकता है.

करियर व व्यापार: लंबे समय से रुके हुए प्रोजेक्ट्स दोबारा शुरू होंगे. नौकरी में बदलाव की सोच रहे हैं, तो बड़े पैकेज के साथ नया अवसर मिल सकता है. आर्थिक रूप से यह समय बेहद मजबूत रहेगा. पुराना फंसा हुआ धन वापस मिल सकता है और आपकी आमदनी में जबरदस्त इजाफा होगा.

व्यक्तिगत जीवन: आपकी महत्वाकांक्षाएं पूरी होंगी. सामाजिक दायरे का विस्तार होगा और बड़े अधिकारियों या प्रभावशाली लोगों से संबंध सुधरेंगे.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement