scorecardresearch
 

निर्जला एकादशी पर बना गज लक्ष्मी- लक्ष्मी-नारायण राजयोग, 5 राशियां हुई लकी

Nirjala Ekadashi 2026: आज निर्जला एकादशी पर ग्रहों का दुर्लभ महासंयोग. जानिए मेष, कर्क, तुला, धनु और मकर समेत किन 5 राशियों पर बरसेगी भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की विशेष कृपा.

Advertisement
X
आज निर्जला एकादशी पर ग्रहों का दुर्लभ महासंयोग.(Photo: ITG)
आज निर्जला एकादशी पर ग्रहों का दुर्लभ महासंयोग.(Photo: ITG)

Nirjala Ekadashi 2026: आज, 25 जून 2026 को निर्जला एकादशी का पावन पर्व मनाया जा रहा है.  इस साल की एकादशी अत्यंत दुर्लभ है, क्योंकि आज ग्रहों की विशेष स्थिति से कई शुभ योगों का महासंयोग बन रहा है. ज्योतिषविदों के अनुसार, आज की पूजा और किए गए उपाय सीधे भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी का आशीर्वाद दिला सकते हैं. 

आज बन रहे हैं ये विशेष शुभ योग
आज के दिन पंचांग में पूजा और आध्यात्मिक कार्यों के लिए अत्यंत शुभ माने जाने वाले योगों का निर्माण हो रहा है. 

शिव योग: सभी प्रकार के मांगलिक कार्यों में सफलता देने वाला. 

रवि योग: कार्यों को ऊर्जावान बनाने और सफलता की संभावनाओं को बढ़ाने वाला. 

सिद्ध योग: किए गए कार्यों को पूर्णता (सिद्धि) प्रदान करने वाला. 

ग्रहों की स्थिति और महा-राजयोग
आज के दिन ग्रहों की चाल कुछ राशियों के लिए धन के द्वार खोलने वाली है. 

लक्ष्मी-नारायण राजयोग: कर्क राशि में बुध और शुक्र की युति हो रही है, जिससे लक्ष्मी-नारायण राजयोग का निर्माण हो रहा है.  यह योग करियर में उन्नति और आर्थिक संपन्नता के लिए बेहद शुभ माना जाता है. 

गज लक्ष्मी राजयोग: कर्क राशि में ही चंद्रमा के साथ शुक्र और गुरु का प्रभाव गज लक्ष्मी राजयोग बना रहा है.  शास्त्रों में यह राजयोग सुख-सुविधाओं और सौभाग्य में वृद्धि करने वाला माना गया है. 

Advertisement

इन राशियों की चमकेगी किस्मत

मेष: आर्थिक क्षेत्र में नई ऊंचाइयां छूएंगे. अटके हुए धन की प्राप्ति के योग हैं.

कर्क: इस राशि में ही राजयोग का निर्माण हो रहा है, जिससे मान-सम्मान और सुख-सुविधाओं में जबरदस्त वृद्धि होगी.

तुला: करियर में बड़ा बदलाव आ सकता है. व्यापारियों के लिए मुनाफे का दिन है.

धनु: भाग्य का पूरा साथ मिलेगा. लंबे समय से रुके काम आज गति पकड़ेंगे.

मकर: आत्मविश्वास बढ़ेगा और निवेश से लाभ मिलने की प्रबल संभावना है.

निर्जला एकादशी पर करें ये उपाय
इन शुभ योगों का लाभ उठाने के लिए आज ये उपाय अवश्य करें. 

दान का महत्व: निर्जला एकादशी पर जल से भरा कलश, शरबत या मीठे जल का दान करें. इससे सुख और समृद्धि मिलती है.
विष्णु-लक्ष्मी पूजन: भगवान विष्णु को पीले फूल और माता लक्ष्मी को कमल का फूल अर्पित करें.

मंत्र जाप: ॐ नमो भगवते वासुदेवाय मंत्र का निरंतर जाप करें, यह मन को शांति और घर में सकारात्मकता लाएगा.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement