scorecardresearch
 

Neechbhang Rajyog 2026: कल बनेगा नीचभंग राजयोग, इन 2 राशियों को मिल सकती है अच्छी खबर

23 जुलाई को बनने वाला नीचभंग राजयोग ज्योतिषीय दृष्टि से बेहद शुभ माना जा रहा है. चंद्रमा और गुरु की विशेष स्थिति से बनने वाला यह योग खासतौर पर कर्क और वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आर्थिक प्रगति, सुख-समृद्धि और करियर में नए अवसर लेकर आ सकता है.

Advertisement
X
चंद्रमा वृश्चिक राशि में नीच अवस्था में माने जाते हैं. लेकिन गुरु की दृष्टि पड़ने से उनकी नीचता भंग हो जाएगी. (Photo: ITG)
चंद्रमा वृश्चिक राशि में नीच अवस्था में माने जाते हैं. लेकिन गुरु की दृष्टि पड़ने से उनकी नीचता भंग हो जाएगी. (Photo: ITG)

23 जुलाई का दिन ज्योतिष शास्त्र के लिहाज से बहुत खास माना जा रहा है. कल चंद्रमा तुला राशि से निकलकर वृश्चिक राशि में गोचर करेगा, जहां देवगुरु बृहस्पति की पंचमी दृष्टि पड़ने से नीचभंग राजयोग का निर्माण होने वाला है. चंद्रमा वृश्चिक राशि में नीच अवस्था में माने जाते हैं. लेकिन गुरु की दृष्टि पड़ने से उनकी नीचता भंग हो जाएगी. इसी कारण यहां नीचभंग राजयोग बनने वाला है. ज्योतिषविद इस नीचभंग राजयोग को दो राशियों के लिए शुभ बता रहे हैं.

इन दो राशियों पर रहेगी खास नजर
ज्योतिषीय मान्यता के अनुसार 23 जुलाई यानी कल बनने वाला नीचभंग राजयोग कर्क और वृश्चिक राशि के लिए विशेष रूप से शुभ रहेगा. इस दौरान आर्थिक मजबूती, करियर में आगे बढ़ने के अवसर और पारिवारिक सुख मिलने की संभावना जताई गई है. हालांकि ग्रहों के शुभ-अशुभ प्रभाव को लेकर अलग-अलग मान्यताएं हो सकती हैं.

कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों के लिए यह राजयोग बेहद शुभ माना जा रहा है. आर्थिक स्थिति पहले की तुलना में बेहतर हो सकती है और धन लाभ के नए अवसर बनने की संभावना रहेगी. मानसिक तनाव कम होगा, जिससे मन शांत और स्थिर महसूस करेगा. लंबे समय से चल रही परेशानियों का समाधान मिलने के संकेत हैं. परिवार के साथ अच्छा समय बिताने का अवसर मिलेगा और घर में सुख-समृद्धि का वातावरण बना रहेगा.  जिन लोगों का स्वास्थ्य गड़बड़ चल रहा था, उन्हें बहुत जल्द राहत मिल सकती है,

Advertisement

वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के लोगों के लिए भी यह नीचभंग राजयोग किसी बड़े शुभ संयोग से कम नहीं माना जा रहा. अचानक धन लाभ होने की संभावना बन सकती है, जिससे आर्थिक तंगी दूर हो सकती है. रुका हुआ धन आपको प्राप्त हो सकता है. कारोबार करने वाले लोगों को बड़ा मुनाफा मिलने के संकेत हैं. दांपत्य जीवन में खुशियां आएंगी और जीवनसाथी के साथ रिश्ते पहले से बेहतर होंगे. लंबे समय से रुके हुए कार्य पूरे हो सकते हैं और कई पुरानी उलझनों से राहत मिलने के योग बन रहे हैं. इस दौरान किसी के साथ वाद-विवाद में पड़ने से बचें.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement