scorecardresearch
 

Munawar Faruqui Daughter Name: बिग बॉस विनर मुनव्वर फारूकी की बेटी का नाम हुआ रिवील, खास है मतलब, वायरल हुआ पोस्ट

Munawar Faruqui Daughter Name: मुनव्वर फारूकी के घर बेटी बरिराह का जन्म हुआ है. इस खुशी के मौके पर मुनव्वर फारूकी की पत्नी ने एक फोटो भी शेयर किया, जिसमें फैंस ने मुबारकबाद दी. तो आइए जानते हैं बरिराह नाम का मतलब क्या है.

Advertisement
X
मुनव्वर फारूकी ने अपनी बच्ची का नाम क्या रखा? (Photo: Instagram @mehzabeen_faruqui)
मुनव्वर फारूकी ने अपनी बच्ची का नाम क्या रखा? (Photo: Instagram @mehzabeen_faruqui)

Munawar Faruqui Daughter Name: बिग बॉस के विनर मुनव्वर फारूकी के घर हाल ही में खुशियों से दस्तक दी है. 1 मई को मुनव्वर फारूकी और उनकी पत्नी महजबीन कोटवाला मां बाप बने हैं, उनके घर एक नन्ही परी ने जन्म लिया. जिसको लेकर मुनव्वर फारूकी और उनकी पत्नी हर कोई मुबारकबाद दे रहा है. इस खुशी पर मुनव्वर फारूकी की पत्नी महजबीन कोटवाला ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपनी बेटी की पहली झलत साझा की और अपने फैंस के साथ उसका नाम भी शेयर किया. महजबीन ने पोस्ट में लिखा कि, '1 मई को हमारे यहां एक प्यारी सी बेटी आई जिसका नाम हमने रखा है बरिराह मुनव्वर फारूकी. जो पवित्रता, सद्गुण और धार्मिकता की सुंदर छवि है. अल्लाह उसे मजबूत ईमान से नवाजें और उसके जिंदगी को बरकत और रहमत से भर दें. आमीन.'

बेटी का नाम रखा है 'बरिराह', ये है मतलब

बिग बॉस के विनर मुनव्वर फारूकी ने अपनी बेटी का नाम बरिराह मुनव्वर फारूकी रखा है. इस नाम का मतलब होता है वफादार, समर्पित, पवित्र और दयालु. यह अरबी मूल का एक सुंदर मुस्लिम लड़की का नाम है जो अच्छाई, नेक रास्ते और शांति का प्रतीक माना जाता है. इस्लाम धर्म के मुताबिक, यह नाम खुशी का कारण है  जो मां बाप की जिंदगी में यादगार पल जोड़ता है. 

मुनव्वर फारूकी और महजबीन कोटवाला ने बेटी के लिए मांगी दुआ

आपको बता दें कि मुनव्वर फारूकी की पत्नी महजबीन कोटवाला ने अपनी बेटी के लिए एक प्यारा सा मैसेज शेयर किया, जिसमें उन्होंने उसकी अच्छी परवरिश, मजबूत ईमान और खुशहाल जिंदगी की दुआ मांगी. सोशल मीडिया पर सामने आई तस्वीरों में मुनव्वर और महजबीन अपनी नन्ही बेटी को गोद में लिए नजर आ रहे हैं. हालांकि, उन्होंने बेटी का चेहरा दिखाने की बजाय इमोजी से छिपाया हुआ है.

Advertisement

रिपोर्ट्स के मुताबिक, बेटी के घर आने की खुशी में कपल ने मुंबई स्थित अपने घर पर एक छोटा और प्राइवेट सेलिब्रेशन भी रखा, जिसमें सिर्फ परिवार के करीबी लोग शामिल हुए. मुनव्वर के बेटे मिखाइल और महजबीन की बड़ी बेटी अपनी छोटी बहन के साथ काफी एक्साइटेड नजर आए. 

आप भी रख सकते हैं इससे जुड़े अपनी बेटियों के नाम

बुशरा
बीनीश
बिलकिस
बिन्त
बिस्मा

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement