scorecardresearch
 

Mangal Uday 2026: जागने वाला है मंगल! जल्द खुलेगा इन 4 राशियों की तरक्की का रास्ता

Mangal Uday 2026: अगले महीेने 2 मई 2026 को मंगल का उदयवान होने वाले हैं. मंगल की चाल में यह बदलाव चार राशियों के लिए शुभ माना जा रहा है. मंगल के जागते ही इन राशियों की किस्मत संवर सकती है.

Advertisement
X
मंगल पूरे एक महीने बाद 2 मई को उदयवान होंगे. (Photo: ITG)
मंगल पूरे एक महीने बाद 2 मई को उदयवान होंगे. (Photo: ITG)

Mangal Uday 2026: मंगल ने 2 अप्रैल को अस्त अवस्था में कुंभ से मीन राशि में गोचर किया था. यहां शनि और सूर्य पहले से विराजमान हैं. अब मंगल पूरे एक महीने बाद 2 मई को उदयवान होंगे. मंगल के उदित होते ही चार राशि के जातकों की तकदीर चमकेगी. ज्योतिषविदों का कहना है कि उदयवान मंगल मेष, सिंह, धनु और मकर राशि के जातकों को मालामाल कर सकता है. इन राशियों में धन की आवक बेहतर होगी. खर्चों में कमी आएगी और बैंक-बैलेंस बढ़ा हुआ रहेगा.

मेष राशि
मेष राशि पर शनि की साढ़ेसाती चल रही है, जिसके कारण कई जातकों को करियर और आर्थिक मामलों में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. उदित होने के बाद मंगल सबसे पहले इसी राशि में गोचर करेंगे. ऐसे में इस राशि के लोगों के करियर को बल मिलेगा. आय में बढ़ोतरी होगी. रुपया-पैसा आसानी से आपके पास आएगा. आपके रुके हुए कार्यों में अचानक से तेजी आएगी.

सिंह राशि
कार्यक्षेत्र में प्रगति का समय रहने वाला है. पद-प्रतिष्ठा बढ़ने के साथ-साथ आय में भी बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है. आपको लीडरशिप का सुनहरा अवसर भी मिल सकता है. नई जिम्मेदारियां संभालेंगे. वरिष्ठ वर्ग का आप पर भरोसा बढ़ेगा. लंमानसिक तनाव दूर होगा. घर-परिवार में लोगों का सपोर्ट भी आपको जरूर मिलेगा.

धनु राशि
यह समय आर्थिक दृष्टि से आपके लिए फायदेमंद रहेगा. आय के नए स्रोत उत्पन्न हो सकते हैं. कमाई में वृद्धि होगी. आप बचत और निवेश की ओर भी ध्यान देंगे. आर्थिक स्थिति पहले से अच्छी रहने वाली है. परिवार में खुशहाली का माहौल रहेगा और दांपत्य जीवन में नई खुशियों की दस्तक हो सकती है. माता-पिता के साथ अच्छे संबंध बनेंगे.

Advertisement

मकर राशि
जो जातक लंबे समय से करियर में कठिनाइयों का सामना कर रहे हैं, उनके लिए यह राहत का समय रहने वाला है. आर्थिक मामलों में सुधार होगा. अटका हुआ या कहीं फंसा हुआ धन वापस मिलने की संभावना है. पेशेवर और निजी जीवन में अच्छा तालमेल स्थापित करेंगे. स्वास्थ्य बेहतर रहेगा. रोग-बीमारी और दुर्घटनाओं से बचाव संभव है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement