scorecardresearch
 

Mahalaxmi Rajyog 2026: 16 जुलाई को बनेगा महालक्ष्मी राजयोग, इन राशियों की चमकेगी किस्मत

Mahalaxmi Rajyog 2026: 16 जुलाई को सूर्य और गुरु की युति से बन रहा महालक्ष्मी राजयोग धन, सफलता और करियर में तरक्की के नए अवसर लेकर आ सकता है. तो आइए जानते हैं कि किन राशियों को महालक्ष्मी राजयोग धनवान बनाएगा.

Advertisement
X
महालक्ष्मी राजयोग 2026 (Photo: ITG)
महालक्ष्मी राजयोग 2026 (Photo: ITG)

Mahalaxmi Rajyog 2026: ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों का राशि परिवर्तन सभी 12 राशियों के जीवन में बड़े बदलाव लेकर आता है. द्रिक पंचांग के अनुसार, 16 जुलाई को ग्रहों के राजा सूर्य देव मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं. कर्क राशि में देवगुरु बृहस्पति पहले से ही विराजमान हैं. ऐसे में कर्क राशि में सूर्य और गुरु की यह महायुति बेहद दुर्लभ और शुभ संयोगों का निर्माण करने जा रही है.

सूर्य और गुरु के एक साथ आने से महालक्ष्मी राजयोग और नवपंचम योग का निर्माण होगा. ज्योतिष में सूर्य को मान-सम्मान, सरकारी नौकरी और आत्मा का कारक माना गया है, वहीं गुरु को ज्ञान, भाग्य और धन का कारक माना जाता है. इन दोनों मित्र ग्रहों की युति कुछ भाग्यशाली राशियों के लिए सुनहरे दिन लेकर आने वाली है. आइए जानते हैं इस गोचर से किन राशियों को छप्परफाड़ लाभ होने वाला है.

मेष राशि (Aries)

मेष राशि के जातकों के लिए यह युति चौथे (सुख, माता और वाहन) भाव में होने जा रही है. नवपंचम योग आपके जीवन में सुख-सुविधाओं का विस्तार करेगा. यदि आप लंबे समय से नया घर, जमीन या वाहन खरीदने की योजना बना रहे थे, तो इस अवधि में आपकी यह इच्छा पूरी हो सकती है. परिवार में चल रहे मतभेद समाप्त होंगे और माहौल खुशनुमा रहेगा. माता के स्वास्थ्य में सुधार होगा, उनका पूरा सहयोग मिलेगा. पैतृक संपत्ति से धन लाभ होने के प्रबल योग हैं. अचानक कहीं से बड़ा वित्तीय लाभ हो सकता है जिससे बैंक बैलेंस बढ़ेगा.

Advertisement

कर्क राशि (Cancer)

सूर्य का गोचर आपकी ही राशि के लग्न भाव में होने जा रहा है, जहां गुरु पहले से मौजूद हैं. यह युति आपके लिए सबसे ज्यादा फलदायी साबित होगी. समाज और कार्यस्थल पर आपका दबदबा बढ़ेगा. आपकी निर्णय लेने की क्षमता मजबूत होगी. लोग आपकी सलाह मानेंगे. नौकरीपेशा जातकों को प्रमोशन या वेतन वृद्धि का तोहफा मिल सकता है. जो लोग सरकारी क्षेत्र से जुड़े हैं या राजनीति में हैं, उन्हें बड़ा पद मिल सकता है. व्यापार में मुनाफे के नए मार्ग खुलेंगे. जीवनसाथी के साथ रिश्ते मजबूत होंगे. आपसी तालमेल बेहतर होगा.

कन्या राशि (Virgo)

आपकी राशि के लिए सूर्य और गुरु की यह युति ग्यारहवें यानी आय और लाभ के भाव में बनने जा रही है. महालक्ष्मी राजयोग आपके आर्थिक संकटों को दूर करने वाला साबित होगा. आपकी आय में जबरदस्त बढ़ोतरी देखने को मिलेगी. एक से अधिक स्रोतों से धन का आगमन होगा. पुराना अटका हुआ पैसा भी वापस मिल सकता है. जो लोग नया स्टार्टअप या बिजनेस शुरू करना चाहते हैं, उनके लिए यह समय बेहद अनुकूल है. नौकरी में आपके काम की सराहना होगी. सीनियर्स का हाथ आपके सिर पर रहेगा. इस अवधि में आपके सोचे हुए सभी काम समय पर पूरे होंगे, जिससे आपका आत्मविश्वास सातवें आसमान पर होगा.

Advertisement

मीन राशि (Pisces)

मीन राशि के जातकों के लिए यह युति पांचवें (शिक्षा, संतान और प्रेम) भाव में होने जा रही है. चूंकि गुरु आपकी राशि के स्वामी हैं, इसलिए यह राजयोग आपके लिए वरदान समान है. संतान की ओर से कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है, जिससे परिवार में उत्सव का माहौल रहेगा. विद्यार्थियों के लिए यह समय उच्च शिक्षा और प्रतियोगिताओं में सफलता दिलाने वाला रहेगा. गुरु की कृपा से आपके बिगड़े काम बनने लगेंगे. धार्मिक और आध्यात्मिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी. लव लाइफ के लिए समय अनुकूल है. यदि आप सिंगल हैं तो आपके जीवन में किसी खास व्यक्ति की एंट्री हो सकती है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement