scorecardresearch
 

दुल्हन के साथ घर लौटे IITian बाबा ने प्रेमानंद महाराज के बारे में कही ये बात

आईआईटी बाबा उर्फ अभय सिंह ने आईआईटी बॉम्बे से एयरोस्पेस इंजीनियरिंग में बीटेक किया है. हाल ही में उन्होंने शादी रचाई और अब वो पहली बार पत्नी के साथ अपने घर लौटे हैं. उनकी पत्नी प्रीतिका बैंगलोर की रहने वाली हैं और पेशे से इंजीनियर हैं.

Advertisement
X
IITian बाबा पिछले साल महाशिवरात्रि के मौके पर सद्गुरु के कोयंबटूर स्थित आश्रम में प्रीतिका से मिले थे. (Photo: ITG)
IITian बाबा पिछले साल महाशिवरात्रि के मौके पर सद्गुरु के कोयंबटूर स्थित आश्रम में प्रीतिका से मिले थे. (Photo: ITG)

'प्रयागराज महाकुंभ 2025' में IITian बाबा के नाम से प्रसिद्ध हुए अभय सिंह ने शादी रचा ली है. और अब वो पत्नी प्रीतिका को लेकर पहली बार अपने झज्जर स्थित पैतृक निवास पर पहुंचे हैं. इस बीच आस-पास के लोग उनसे मिलने और बधाई देने उनके घर पहुंच रहे हैं.  IITian बाबा ने मीडिया के माध्यम से अपनी पत्नी प्रीतिका के बारे में भी बताया. इस दौरान उन्होंने अपना फ्यूचर प्लान बताते हुए वृंदावन वाले प्रेमानंद महाराज का भी जिक्र किया.

IITian बाबा ने ANI को दिए एक इंटरव्यू में बताया कि अपनी पत्नी के साथ मिलकर वो 'श्री यूनिवर्सिटी' बनाने वाले हैं. यह यूनिवर्सिटी भक्ति, साधना और योग जैसे पाठ्यक्रमों पर आधारित होगी. इसके लिए उन्होंने तीन साधनाएं भी डिजाइन कर ली हैं. जिन लोगों के लिए आध्यात्म नया है और वो इसके बारे में ज्यादा जानना चाहते हैं, उनके लिए भी एक साधना डिजाइन की गई है.

'प्रेमानंद महाराज भक्ति में मास्टर'
IITian बाबा ने आगे कहा कि यह एक स्प्रिचुअल यूनिवर्सिटी होगी, जिसमें अलग-अलग पाठ्यक्रमों के अलग-अलग गुरु होंगे. जैसे वृंदावन वाले प्रेमानंद महाराज भक्ति में मास्टर हैं. योग क्रिया में सद्गुरु मास्टर हैं. ठीक इसी तरह हमारी यूनिवर्सिटी में भी हर अलग कोर्स या एक्टिविटी के लिए अलग-अलग गुरु होंगे. इस यूनिवर्सिटी का प्रोसेस सामान्य यूनिवर्सिटी जैसा ही होगा.

Advertisement

इंटरव्यू के दौरान IITian बाबा की पत्नी प्रीतिका ने बताया कि यूनिवर्सिटी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आप क्रिया साधना में रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं. उन्होंने बताया कि अभी साधनाएं ऑनलाइन कराई जा रही हैं. इसके लिए एक उचित आश्रम बनाने में उन्हें काफी समय लग सकता है.

कौन है IITian बाबा की दुल्हन?
IITian बाबा की दुल्हन प्रीतिका कर्नाटक के बैंगलोर शहर की रहने वाली हैं. उन्होंने इंजीनियरिंग में पढ़ाई की है. IITian बाबा ने बताया कि वो दोनों पिछले साल शिवरात्रि के मौके पर सद्गुरु के कोयंबटूर स्थित आश्रम में मिले थे. इसके बाद दोनों को एक दूसरे से लगाव हो गया. फिर इस वर्ष शिवरात्रि के मौके पर दोनों ने कोर्ट मैरिज कर ली. अब दोनों का उद्देश्य ध्यान और अध्यात्म की दिशा में काम करने वाली श्री यूनिवर्सिटी को डेवलप करना है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement