scorecardresearch
 
Advertisement

IITian बाबा

IITian बाबा

IITian बाबा

अभय सिंह (Abhay Singh), जिन्हें लोग “IITian बाबा” के नाम से जानते हैं, हमेशा चर्चा में बने रहते हैं. हाल ही में वे अपनी पत्नी प्रीतिका के साथ नजर आए, जिसके बाद एक बार फिर वे सुर्खियों में आ गए. अभय सिंह का जन्म 3 मार्च 1990 को हरियाणा के सासरोली गांव (इज्जर क्षेत्र) में हुआ था. उनके पिता का नाम कर्ण सिंह और मां का नाम शीला देवी है. उन्होंने अपनी शुरुआती पढ़ाई के बाद देश के सबसे प्रतिष्ठित संस्थानों में से एक IIT Bombay से एयरोस्पेस इंजीनियरिंग में बीटेक किया.

पढ़ाई पूरी करने के बाद कहा जाता है कि वे कुछ समय के लिए विदेश भी गए और वहां काम किया. 2021 में वे भारत लौट आए और इसके बाद उन्होंने फोटोग्राफी और अलग तरह की जीवनशैली की ओर रुख किया. धीरे-धीरे वे अपने परिवार से भी दूर होने लगे. 2025 के महाकुंभ के दौरान वे साधु के रूप में नजर आए और तभी उन्हें “IIT बाबा” के नाम से पहचान मिली.

हाल ही में 15 फरवरी 2026 यानी महाशिवरात्रि के अवसर पर उन्होंने हिमाचल प्रदेश में प्रीतिका से शादी की. प्रीतिका बेंगलुरु की रहने वाली हैं और वे भी पेशे से इंजीनियर हैं. हालांकि अब उनका झुकाव आध्यात्मिक जीवन की ओर बताया जा रहा है.

अभय सिंह और प्रीतिका की पहली मुलाकात सदगुरु आश्रम कोयंबटूर में हुई थी, जहां अभय महाशिवरात्रि के मौके पर पहुंचे थे और प्रीतिका भी वहां मौजूद थीं. वहीं से दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई, जो धीरे-धीरे गहरी होती चली गई. बाद में उनकी मुलाकात महाकुंभ के दौरान भी हुई.

और पढ़ें

IITian बाबा न्यूज़

Advertisement
Advertisement