scorecardresearch
 

Holika Dahan 2026: होलिका दहन पर आज शाम करें ये उपाय, तिजोरी रहेगी पैसों से भरी

Holika Dahan 2026:होलिका दहन 2026 पर जानें धन वृद्धि, अच्छी सेहत, सफलता और घर में सुख-समृद्धि के लिए किए जाने वाले आसान और प्रभावी उपाय. पवित्र अग्नि से जुड़े ये ज्योतिषीय उपाय आर्थिक तंगी और नकारात्मकता दूर कर सकते हैं.

Advertisement
X
आज होलिका दहन के खास उपाय
आज होलिका दहन के खास उपाय

Holika Dahan Upay: फाल्गुन पूर्णिमा को मनाया जाने वाला होलिका दहन बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है. कथा के अनुसार प्रहलाद की रक्षा स्वयं भगवान की कृपा से हुई और अहंकार का अंत हुआ. मान्यता है कि इस रात जलाई गई पवित्र अग्नि नकारात्मक ऊर्जा को खत्म कर सुख-समृद्धि का मार्ग खोलती है. खासतौर पर धन और करियर से जुड़े उपाय इस दिन बहुत प्रभावी माने जाते हैं. 

तिजोरी भरने का उपाय

अगर आप आर्थिक मजबूती चाहते हैं तो होलिका पूजन के समय गेहूं की बालियां, हल्दी की गांठ और कुछ सिक्के पूजा में रखें. पूजा के बाद कुछ बालियां और एक हल्दी की गांठ अग्नि में अर्पित करें. बाकी सामग्री पीले कपड़े में बांधकर तिजोरी में रख दें. मान्यता है कि इससे धन-धान्य में वृद्धि होती है. 

व्यापार में तरक्की के लिए

कारोबार में रुकावट आ रही हो तो होलिका दहन के समय पांच परिक्रमा करें, हर बार मखाने की आहुति दें. यह उपाय व्यापारिक संबंधों को मजबूत करने और नए अवसर दिलाने में सहायक माना जाता है. 

नौकरी में उन्नति के लिए

अगर ऑफिस में तनाव चल रहा है या सीनियर से संबंध ठीक नहीं हैं, तो एक सूखे नारियल में गुड़ और अलसी डालकर अग्नि में अर्पित करें. हाथ जोड़कर मनोकामना करें. मान्यता है कि इससे कार्यस्थल की बाधाएं दूर होती हैं. 

Advertisement

नजर दोष और नकारात्मकता से बचाव

घर में सुख-शांति बनाए रखने के लिए गोबर के उपलों की माला बनाकर अग्नि में डालें, अग्नि की गर्माहट आंखों से लगाकर पीछे की ओर ले जाएं. इसे नकारात्मक ऊर्जा दूर करने का उपाय माना जाता है.

ध्यान और एकाग्रता बढ़ाने के लिए

अगर काम में मन नहीं लग रहा है तो काले तिल को सिर के ऊपर से वारकर अग्नि में अर्पित करें. यह उपाय मानसिक स्पष्टता और फोकस बढ़ाने के लिए किया जाता है.

बच्चों की सफलता के लिए

होलिका पूजन में बच्चों को साथ ले जाएं, उनके हाथों से नारियल अग्नि में अर्पित करवाएं. मान्यता है कि इससे उनके जीवन में सफलता और सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement