आज शुभ दीपावली का पर्व मनाया जा रहा है. इस साल दिवाली पर सूर्य और बुध के तुला राशि में साथ होने से बुधादित्य राजयोग बनेगा. वक्री शुक्र के स्वराशि तुला में होने से मालव्य राजयोग भी बन रहा है. कुल मिलाकर इस बार दिवाली एक बड़े ही शुभ संयोग में पड़ रही है. ऐसे में ज्योतिषविदों का कहना है कि मां लक्ष्मी की प्रिय कुछ राशियों के लिए यह दिवाली ज्यादा उत्तम रहेगी. इन धन, करियर, कारोबार जैसे मोर्चे पर जबरदस्त लाभ मिल सकता है. आइए जानते हैं.
वृषभ राशि
आमदनी बढ़ाने के नए की तलाश पूरी हो सकती है. पुराने निवेश और आर्थिक योजनाओं से फायदा मिलने की संभावना है. हालांकि, शेयर बाजार और जोखिम वाले निवेश में सोच-समझकर ही कदम उठाएं. पैतृक संपत्ति से भी लाभ होने की संभावना है. नौकरी में नई जिम्मेदारी या पद में बदलाव के अवसर मिल सकते हैं. कार्यक्षेत्र में आपकी अलग पहचान बनेगी. कारोबार करने वालों को नए क्लाइंट और व्यावसायिक संपर्कों से लाभ मिल सकता है. घर-परिवार में नई खुशियों की दस्तक हो सकती है.
तुला राशि
तुला राशि के जातकों के लिए दिवाली पर सूर्य और बुध का आपकी राशि में होना महत्वपूर्ण रहेगा. करियर में जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं. लेकिन प्रमोशन-इन्क्रीमेंट का लाभ भी मिल सकता है. कमाई के कुछ अच्छे अवसर भी आपको मिल सकते हैं. जितनी ज्यादा मेहनत, उतने अच्छे परिणाम आपको मिलेंगे. वरिष्ठ अधिकारियों के साथ अच्छे संबंध बनेंगे. कारोबारियों के लिए नए संपर्क और व्यावसायिक योजनाएं फायदेमंद हो सकती हैं. जो लोग लंबे समय से सरकारी नौकरी की तैयारी में जुटे हुए हैं. उन्हें भी जल्द कोई शुभ समाचार मिल सकता है.
कुंभ राशि
आय के नए स्रोत अर्जित करने में सफल रहेंगे. बैंक-बैलेंस आपका बढ़त पर रहेगा. रुपया पैसा सरलता से आपकी जेब में आएगा. लेकिन धन कमाने के साथ उसे बचाकर रखना भी आपकी प्राथमिकता होनी चाहिए. पुराने निवेश और बचत योजनाओं पर ध्यान देना लाभदायक रहेगा. हालांकि, अचानक खर्चों और जोखिम भरे निवेश से सावधान रहें. नया व्यापार या कारोबार शुरू करने के लिहाज से भी समय बहुत अच्छा दिखाई दे रहा है. मां लक्ष्मी का नाम लेकर इस दिन कोई भी नया कार्य शुरू किया जा सकता है.