scorecardresearch
 

Chanakya Niti: भोलापन छोड़ो, चालाक बनो! चाणक्य की ये नीति आपको बनाएगी दूसरों से अलग

Chanakya Niti: क्या आप भी हर बात को दिल पर ले लेते हैं? इस मतलबी दुनिया में खुद को टूटने से बचाने और चालाक लोगों के बीच अपनी कीमत तय करने के लिए कुछ कड़वे नियमों को जानना बेहद जरूरी है. तो आइए चाणक्य नीति के उन नियमों के बारे में जानते हैं.

Advertisement
X
चाणक्य नीति (Photo: ITG)
चाणक्य नीति (Photo: ITG)

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य के मुताबिक, इस दुनिया में सीधा इंसान अक्सर इस्तेमाल होता है, जबकि चालाक इंसान राज करता है. लोग चेहरे पर मुस्कान रखते हैं, लेकिन दिमाग में आपको हराने की योजना बनाते रहते हैं. अगर आप आज भी हर किसी पर भरोसा करते हैं, हर बात दिल पर लेते हैं और लोगों की चालें नहीं समझते, तो टूटने के लिए तैयार हो जाइए. 

कभी अपनी पूरी सोच किसी को मत बताओ

सबसे खतरनाक इंसान वो नहीं होता जिसके हाथ में तलवार हो, बल्कि वो होता है जिसके इरादे कोई समझ न सके. अपनी हर बात हर किसी को मत बताओ। लोग अक्सर सुनते इसलिए हैं ताकि आपकी कमजोरी जान सकें. याद रखो कि जिस दिन किसी ने तुम्हारी सोच समझ ली, उसी दिन तुम्हारी ताकत कम हो जाती है.

हर किसी पर भरोसा मत करो

चेहरा अक्सर असली चरित्र छिपा लेता है कि लोग सामने मीठा बोलते हैं, लेकिन मन में कुछ और रखते हैं. हर किसी पर जल्दी भरोसा मत करो, क्योंकि भरोसा कमाया जाता है, दिया नहीं जाता है. किसी को परखना है तो उसे मुश्किल समय में देखो, वहीं उसका असली चेहरा सामने आता है.

अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखो

गुस्सा, डर, लालच और मोह, ये चार ऐसी कमजोरियां हैं जिनसे कोई भी आपको नियंत्रित कर सकता है. अगर कोई आपको छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा दिला सकता है, तो समझिए उसने आपके मन पर कब्जा कर लिया है. समझदार व्यक्ति हर परिस्थिति में अपने शब्दों और चेहरे पर नियंत्रण रखता है. वह प्रतिक्रिया नहीं देता, बल्कि सही समय का इंतजार करता है.

Advertisement

लोगों को ध्यान से पढ़ना सीखो

किताबों का ज्ञान आपको बुद्धिमान बनाता है, लेकिन लोगों का ज्ञान आपको शक्तिशाली बनाता है. हर व्यक्ति अपने शब्दों से एक चेहरा दिखाता है और व्यवहार से दूसरा. इसलिए सिर्फ सुनो मत, लोगों को ऑब्जर्व करो कि उनकी आदतें, हावभाव और बदलता व्यवहार. जो व्यक्ति लोगों को पढ़ना सीख जाता है, वह धोखे से बच जाता है.

जरूरत से ज्यादा अच्छा मत बनो

दुनिया अक्सर जरूरत से ज्यादा अच्छे इंसान को कमजोर समझ लेती है. जो हर समय हां कहता है, लोग उसका इस्तेमाल करना शुरू कर देते हैं. इसलिए दयालु बनो, लेकिन अपनी सीमाओं के साथ. याद रखो कि दूसरों के लिए खुद को मिटा देना समझदारी नहीं, मूर्खता है.

हर समय सीखते रहो

ज्ञान वह शक्ति है जिसे कोई छीन नहीं सकता है. जो व्यक्ति सीखना बंद कर देता है, वह धीरे-धीरे समय से पीछे छूट जाता है. दुनिया बदल रही है कि अगर आप नहीं बदले, तो पीछे रह जाएंगे. इसलिए हर परिस्थिति से सीखो, खुद की गलतियों से भी और दूसरों की गलतियों से भी.

समय पर चुप रहना सीखो

हर बात का जवाब देना जरूरी नहीं होता है. जो व्यक्ति जरूरत से ज्यादा बोलता है, लोग उसकी सोच और कमजोरियां समझ लेते हैं. समझदार व्यक्ति कम बोलता है और ज्यादा सुनता है. कई बार चुप रहना सबसे ताकतवर जवाब होता है.

Advertisement

अपनी कीमत खुद तय करो

अगर आप हर समय उपलब्ध रहेंगे और हर किसी को खुश करने की कोशिश करेंगे, तो लोग आपको हल्के में लेने लगेंगे. दुनिया उसी चीज़ की कीमत समझती है जो आसानी से नहीं मिलती. इसलिए अपनी वैल्यू खुद तय करो और अपने समय और ऊर्जा को सही जगह खर्च करो.

हर लड़ाई लड़ना जरूरी नहीं

मूर्ख व्यक्ति हर छोटी बात पर प्रतिक्रिया देता है, लेकिन समझदार व्यक्ति जानता है कि कौन-सी लड़ाई जरूरी है. कुछ लोग सिर्फ आपको उकसाने के लिए आते हैं. ऐसे लोगों को नजरअंदाज करना ही सबसे बड़ी जीत होती है.

हमेशा एक कदम आगे सोचो

जीवन शतरंज की तरह है, यहां वही जीतता है जो अपनी अगली चाल पहले से सोचता है. साधारण लोग सिर्फ वर्तमान देखते हैं, लेकिन समझदार लोग भविष्य की संभावनाओं को भी समझते हैं. हर निर्णय लेने से पहले उसके परिणाम के बारे में सोचो, यही आदत आपको दूसरों से आगे बनाएगी.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement