Budh Gochar 2026: 15 मई को बुध ग्रह वृषभ राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं और इसका असर सभी 12 राशियों पर अलग-अलग रूप में देखने को मिलेगा. ज्योतिष में बुध को बुद्धि, तर्क, वाणी, व्यापार, निर्णय क्षमता और कम्युनिकेशन का कारक माना जाता है. ऐसे में जब बुध अपनी राशि बदलते हैं, तो इसका सीधा प्रभाव लोगों की सोचने-समझने की क्षमता, काम करने के तरीके, बातचीत और आर्थिक फैसलों पर पड़ता है. वृषभ राशि में बुध का यह गोचर स्थिरता और व्यावहारिक सोच को बढ़ाता है, लेकिन कुछ राशियों के लिए यह समय थोड़ी सावधानी और सतर्कता की भी मांग करता है. खासकर कामकाज, निवेश, रिश्तों और संवाद में जरा सी लापरवाही नुकसान का कारण बन सकती है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझकर कदम उठाना बेहद जरूरी रहेगा.
किन राशियों को रहना होगा सावधान?
मेष राशि (Aries)
मेष राशि के जातकों को इस समय जल्दबाजी में कोई भी बड़ा निर्णय लेने से बचना चाहिए. बुध का यह गोचर आपके करियर और कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां लेकर आ सकता है, जिससे काम का दबाव बढ़ेगा. हालांकि मेहनत का फल भी मिलेगा, लेकिन किसी भी काम में उतावलेपन से बचना जरूरी है. सहकर्मियों के साथ तालमेल बनाए रखें. धैर्य के साथ आगे बढ़ें, वरना छोटी गलती भी बड़ी परेशानी बन सकती है.
सिंह राशि (Leo)
सिंह राशि वालों के लिए यह समय थोड़ी सावधानी बरतने का है. कार्यस्थल पर गलतफहमी और कम्युनिकेशन गैप की वजह से तनाव की स्थिति बन सकती है. आपकी बातों को गलत तरीके से समझा जा सकता है, इसलिए स्पष्ट और सोच-समझकर बोलें. ऑफिस में किसी बहस या विवाद से दूर रहना ही बेहतर होगा. निवेश और बड़े आर्थिक फैसलों को फिलहाल टालना आपके लिए फायदेमंद रहेगा.
वृश्चिक राशि (Scorpio)
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए यह गोचर उतार-चढ़ाव से भरा रह सकता है. बिजनेस या पार्टनरशिप में भरोसे से जुड़ी कुछ चुनौतियां सामने आ सकती हैं, इसलिए किसी पर आंख बंद करके विश्वास न करें. किसी भी कानूनी या वित्तीय दस्तावेज पर साइन करने से पहले अच्छी तरह जांच-पड़ताल जरूर करें. इस समय पारदर्शिता और समझदारी ही आपकी सबसे बड़ी ताकत होगी.
कुंभ राशि (Aquarius)
कुंभ राशि वालों को आर्थिक मामलों में अतिरिक्त सतर्कता बरतनी होगी. अचानक खर्च बढ़ सकते हैं. रुका हुआ पैसा मिलने में देरी हो सकती है, जिससे तनाव बढ़ सकता है. इस दौरान अपने शब्दों पर नियंत्रण रखना भी जरूरी रहेगा, क्योंकि छोटी सी बात रिश्तों में दूरी पैदा कर सकती है. सोच-समझकर बोलें. किसी भी स्थिति में भावनाओं में बहकर निर्णय न लें.
सामान्य सलाह
इस अवधि में सभी राशियों के लिए सलाह है कि बातचीत में स्पष्टता रखें, कोई भी बड़ा फैसला जल्दबाजी में न लें और दस्तावेजों को ध्यान से पढ़कर ही आगे बढ़ें.