scorecardresearch
 

Rajasthan Weather: राजस्थान में झुलसाती गर्मी, मॉनसून की बारिश का इंतजार, IMD ने दी राहत की खबर

Rajasthan Monsoon: मौसम विभाग ने राजस्थान में मध्यम से भारी बारिश का अनुमान जताया है. 2 से 5 जुलाई के बीच पूर्वी और दक्षिण-पूर्वी राजस्थान में बारिश की गतिविधियां तेज होंगी, जबकि कोटा और उदयपुर में भारी बारिश का अलर्ट जारी है.

Advertisement
X
Rajasthan weather forecast, Rain alert (File Photo- PTI)
Rajasthan weather forecast, Rain alert (File Photo- PTI)

राजस्थान में इन दिनों भीषण गर्मी पड़ रही है. दिन में सूरज की तपिश इतनी तेज है कि घर से बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है. लेकिन अच्छी खबर यह है कि मौसम विभाग ने इस हफ्ते मध्यम से भारी बारिश का अनुमान जताया है. दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के आगे बढ़ने के आसार हैं, जिससे राज्य के कई हिस्सों में जल्द गर्मी से राहत मिल सकती है.

मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, राजस्थान में मॉनसून की दस्तक का इंतजार अब जल्द खत्म हो सकता है. अगले 4 से 5 दिनों में दक्षिण-पूर्वी राजस्थान के कुछ हिस्सों में मॉनसून की एंट्री के लिए परिस्थितियां अनुकूल बनी हुई हैं. वहीं, 2 जुलाई से दक्षिण-पूर्वी और पूर्वी राजस्थान में बारिश की गतिविधियों में तेजी आने की संभावना है. 2 से 5 जुलाई के दौरान पूर्वी राजस्थान के और अधिक जिलों में अच्छी बारिश होने की उम्मीद है. जबकि कोटा और उदयपुर संभाग में कहीं-कहीं भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है.

मौसम विभाग के मुताबिक, वर्तमान में दक्षिण-पश्चिम मॉनसून की उत्तरी सीमा गुजरात, मध्य प्रदेश, झारखंड और बिहार के कुछ हिस्सों से होकर गुजर रही है. अगले दो-तीन दिनों में  मॉनसून के गुजरात, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के और इलाकों में आगे बढ़ने की अच्छी संभावना है.

Advertisement

राजस्थान में बारिश की संभावना
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, अगले 3-4 दिन तक कोटा और उदयपुर संभाग के कई इलाकों में 50-60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलने और हल्की से भारी बारिश की संभावना है. इसके अलावा जयपुर, भरतपुर, कोटा और बीकानेकर संभाग में अलग-अलग जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं. 2 जुलाई से दक्षिण-पूर्वी और पूर्वी राजस्थान में बारिश की गतिविधि बढ़ सकती है. 3 से 5 जुलाई के बीच पूर्वी राजस्थान के और ज्यादा इलाकों में बारिश तेज हो सकती है.

बता दें कि बीते दिन यानी सोमवार को राज्य के कई इलाकों में गर्मी ने रिकॉर्ड तोड़ दिया है. सबसे ज्यादा गर्मी श्री गंगानगर में रही, जहां अधिकतम तापमान 45.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. फलोदी में 43.6 डिग्री, बीकानेर और चूरू में 42.8 डिग्री तापमान रहा. राजस्थान की राजधानी जयपुर में भी पारा 40.4 डिग्री तक पहुंचा.
वहीं, अलवर में न्यूनतम तापमान 24.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया.

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि मॉनसून के एक्टिव होने के साथ ही राज्य के तापमान में गिरावट आएगी और बारिश से फसलों को भी फायदा होगा. वहीं, गर्मी से बचाव के लिए लोगों को सलाह दी गई है कि दोपहर में धूप में कम निकलें और खूब पानी पिएं.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement