scorecardresearch
 

BJP के 8 मुस्लिम उम्मीदवारों का क्या हुआ? कौन जीता और कौन हारा

जयपुर नगर निगम चुनाव में बीजेपी ने 8 मुस्लिम उम्मीदवारों को मैदान में उतारकर बड़ा राजनीतिक दांव खेला. निकाय चुनाव में मुस्लिम बहुल और कांग्रेस के प्रभाव वाले वार्डों में कांग्रेस व बीजेपी प्रत्याशियों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला.

Advertisement
X
जयपुर में बीजेपी प्रत्याशी माजिद खान (Photo-X)
जयपुर में बीजेपी प्रत्याशी माजिद खान (Photo-X)

राजस्थान के निकाय चुनाव में सबसे ज्यादा निगाहें जयपुर के नगर निगम चुनाव पर टिकी थीं. जयपुर नगर निगम के 150 वार्डों में 11 सितंबर 2026 को हुए मतदान के बाद सोमवार को मतगणना हुई.

जयपुर नगर निगम में मुस्लिम बहुल सीटों पर मुस्लिम उम्मीदवार उतारने का दांव सफल नहीं रहा. बीजेपी ने 8 मुस्लिम उम्मीदवारों को मैदान में उतारा है, सभी हार गए.

बीजेपी के मुस्लिम प्रत्याशियों की सूची:

1. जयपुर नगर निगम के वार्ड 19 से कांग्रेस के मो. फारूख (3581 वोट) को जीत हासिल हुई. वहीं बीजेपी प्रत्याशी शाहनवाज अंसारी (3118 वोट) दूसरे नंबर पर रहे.
2. बीजेपी प्रत्याशी जाकिर खान कायमखानी जयपुर नगर निगम के वार्ड 109 से हैं, जिन्हें हार का सामना करना पड़ा है, निर्दलीय प्रत्याशी रहीस खान ने जीत दर्ज की है. 
3. बीजेपी प्रत्याशी शबाब जहां (शब्बो) जयपुर नगर निगम के वार्ड 117 से हैं, जिन्हें हार का सामना करना पड़ा. कांग्रेस की प्रत्याशी संजीदा बेगम चुनाव जीती हैं. 
4. बीजेपी प्रत्याशी माजिद खान (पठान) जयपुर नगर निगम के वार्ड 128 है, जिन्हें हार का सामना करना पड़ा.  निर्दलीय प्रत्याशी इशहाक मंसूरी चुनाव जीते हैं.
5. बीजेपी प्रत्याशी मिजाना मिर्जा जयपुर नगर निगम के वार्ड 136 से हारीं. यहां निर्दलीय उम्मीदवार जमीला बेगम (6922 वोट) जीतीं. वहीं कांग्रेस की शबनम फारूख (4809 वोट) दूसरे नंबर पर रहीं.
6. बीजेपी प्रत्याशी मो. रईस जयपुर नगर निगम के वार्ड 137 से हारे. यहां से कांग्रेस के सलमान मंसूरी (5653 वोट) जीते.
7. बीजेपी प्रत्याशी अफसाना जयपुर नगर निगम वार्ड  के 146 से है. कांग्रेस उम्मीदवार ने जीत दर्ज की है. 
 8. बीजेपी प्रत्याशी फरीदुद्दीन 'जैकी' जयपुर नगर निगम वार्ड के 113 से हारे. यहां कांग्रेस के गजनफर अली (14666 वोट) जीते.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement