scorecardresearch
 

जयपुर: तेज रफ्तार कार ने तीन बाइक सवार दोस्तों को मारी टक्कर, एक की मौत, दो की हलात गंभीर

जयपुर में इस्कान मंदिर खरबास सर्किल के पास तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार तीन दोस्तों को टक्कर मार दी। एक युवक की मौके पर मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हैं. हादसे के बाद कार चालक फरार हो गया. पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और आरोपी की तलाश जारी है.

Advertisement
X
तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार दोस्तों को कुचला.(Photo: Representational)
तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार दोस्तों को कुचला.(Photo: Representational)

राजस्थान के जयपुर में शुक्रवार शाम एक दर्दनाक हिट एंड रन हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके दो दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गए. तेज रफ्तार और बेकाबू कार बाइक सवार तीन दोस्तों को टक्कर मारने के बाद फरार हो गई.

हादसा इस्कान मंदिर खरबास सर्किल के पास शुक्रवार शाम करीब 4:30 बजे हुआ. पुलिस के अनुसार तीनों युवक एक ही बाइक पर सवार होकर मानसरोवर की तरफ जा रहे थे. तभी पीछे से तेज रफ्तार में आई एक कार ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी तेज थी कि तीनों युवक उछलकर सड़क पर जा गिरे.

तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार तीन दोस्तों को मारी टक्कर

हादसे के बाद कार चालक मौके से तुरंत फरार हो गया. आसपास मौजूद लोगों ने घायलों को संभाला और पुलिस को सूचना दी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों युवकों को गंभीर हालत में नजदीकी निजी अस्पताल में भर्ती कराया. डॉक्टरों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया, जबकि दो अन्य का इलाज जारी है.

एक युवक की मौके पर मौत, दो की हालत गंभीर

Advertisement

पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है. फरार कार चालक की पहचान करने और उसे पकड़ने के लिए टीम लगाई गई है. पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा.
 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement