गुजरात के सूरत में लगातार बारिश और खाड़ी का जलस्तर बढ़ने से पर्वत पाटिया और गोड़ादरा समेत कई इलाके भीषण जलभराव की चपेट में आ गए हैं. मुख्य सड़कें नदी में तब्दील हो गई हैं, जबकि कार, बाइक, ट्रक, ट्रैक्टर, बीआरटीएस बस स्टैंड और पेट्रोल पंप तक कई फीट पानी में डूब गए हैं. हालात इतने गंभीर हैं कि राहत और बचाव कार्य के लिए NDRF और फायर ब्रिगेड की टीमें लगातार बोट के जरिए अभियान चला रही हैं. अब तक 300 से अधिक लोगों को सुरक्षित निकाला गया है, जबकि फायर ब्रिगेड ने अकेले 176 से ज्यादा लोगों का रेस्क्यू किया है.