scorecardresearch
 
Advertisement

सूरत में बारिश बनी आफत, टेक्सटाइल कारोबारियों को सबसे ज्यादा नुकसान, देखें गुजरात आजतक

सूरत में बारिश बनी आफत, टेक्सटाइल कारोबारियों को सबसे ज्यादा नुकसान, देखें गुजरात आजतक

गुजरात के सूरत में लगातार हो रही भारी बारिश के बाद कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं. खाड़ी का जलस्तर बढ़ने से सरथाणा क्षेत्र की कई सोसाइटियां पूरी तरह जलमग्न हो गई हैं, जिससे लोगों का जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है. वहीं बाढ़ ने सूरत की टेक्सटाइल इंडस्ट्री को भी बुरी तरह प्रभावित किया है. मार्केट में पानी भर जाने के कारण कारोबारियों को करोड़ों का नुकसान हो रहा है. श्याम धाम चौक के पास स्थित सरस्वती, देवी कृपा, संगना, श्याम धाम और महावीर सोसाइटी समेत कई रिहायशी इलाके पानी में डूबे हुए हैं और राहत-बचाव कार्य लगातार जारी है.

TOPICS:
Advertisement
Advertisement