scorecardresearch
 

ओडिशा: गंजाम में लापता बिजनेसमैन का जंगल में शव मिलने से हड़कंप

ओडिशा के गंजाम में लापता व्यवसायी का शव जंगल से मिलने से सनसनी फैल गई. अपहरण के बाद हत्या की आशंका जताई जा रही है. घटना से जुड़ा एक वीडियो भी सामने आया है, जिससे मामले की गंभीरता बढ़ गई है. पुलिस कई पहलुओं पर जांच कर रही है, लेकिन अब तक आरोपियों का कोई सुराग नहीं मिला है.

Advertisement
X
 गंजाम में लापता बिजनेसमैन का जंगल में शव मिलने से हड़कंप (Photo: itg )
गंजाम में लापता बिजनेसमैन का जंगल में शव मिलने से हड़कंप (Photo: itg )

ओडिशा के गंजाम जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक सप्ताह से लापता चल रहे एक बिजनेसमैन की लाश घने जंगल से बरामद हुई है. इस घटना ने पूरे इलाके में दहशत फैला दी है और परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है.

मृतक की पहचान 32 साल के सुधीर पात्रा के रूप में हुई है, जो बरहामपुर के करापल्ली गांव का निवासी था. परिजनों के मुताबिक, 15 अप्रैल को वह घर के पास वॉलीबॉल खेलने गया था. खेल खत्म होने के बाद जब वह वापस लौट रहा था, तभी कथित तौर पर कुछ अज्ञात लोगों ने उसे हथियार के बल पर अगवा कर लिया.

सुधीर के अचानक लापता होने के बाद परिवार में हड़कंप मच गया. कई दिनों तक उसकी कोई जानकारी नहीं मिलने पर परिजनों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई. इसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की और कई टीमें गठित कर दीं. बरहामपुर और आसपास के इलाकों में व्यापक सर्च ऑपरेशन चलाया गया, लेकिन शुरुआती प्रयासों में कोई ठोस सुराग हाथ नहीं लगा.

आखिरकार बुधवार सुबह इस मामले ने दुखद मोड़ ले लिया, जब सोरडा थाना क्षेत्र के राशी पंखाल इलाके के घने जंगल में एक शव बरामद हुआ. शव की हालत बेहद खराब थी और कई हिस्से बिखरे हुए थे, जिससे पहचान करना मुश्किल हो गया था. मौके पर फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया और परिजनों को भी वहां लाया गया. काफी मशक्कत के बाद कपड़ों के आधार पर शव की पहचान सुधीर के रूप में की गई.

Advertisement

इस बीच, घटना से जुड़ा एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें कथित तौर पर कुछ लोग सुधीर को धमकाते और मारपीट करते नजर आ रहे हैं. हालांकि, इस वीडियो की पुष्टि अभी आधिकारिक तौर पर नहीं की गई है.

पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में अपहरण के बाद मारपीट किए जाने की बात सामने आई है. फिलहाल हत्या के पीछे के कारण स्पष्ट नहीं हो पाए हैं. पुलिस विभिन्न पहलुओं पर जांच कर रही है और आरोपियों की तलाश जारी है. अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही मामले का खुलासा करने का प्रयास किया जा रहा है, ताकि दोषियों को कानून के दायरे में लाया जा सके.

---- समाप्त ----
Live TV

TOPICS:
Advertisement
Advertisement