scorecardresearch
 

तैराकी सीखते-सीखते मौत के मुंह में समाए दो छात्र, ओडिशा के गंजाम में दर्दनाक हादसा

ओडिशा के गंजाम जिले में तालाब में नहाने गए 12वीं कक्षा के दो छात्रों की डूबने से मौत हो गई. पांच दोस्त बोरी बांध में तैराकी का अभ्यास कर रहे थे, तभी दो छात्र गहरे पानी में चले गए. दमकल कर्मियों ने उन्हें बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

Advertisement
X
पांच दोस्त गए थे नहाने.(Photo: Representational)
पांच दोस्त गए थे नहाने.(Photo: Representational)

ओडिशा के गंजाम जिले में रविवार को दर्दनाक हादसा हो गया. बरहामपुर के एक निजी स्कूल में पढ़ने वाले 12वीं कक्षा के दो छात्रों की तालाब में नहाने के दौरान डूबने से मौत हो गई. घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है. पुलिस ने बताया कि मृत छात्रों की पहचान बरहामपुर शहर निवासी 16 वर्षीय बिस्वजीत पांडा और 17 वर्षीय अभिजीत मरांडी के रूप में हुई है.

पुलिस के अनुसार, पांच दोस्त नहाने के लिए बैद्यनाथ पुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत अंकुली के पास स्थित बोरी बांध गए थे. सभी दोस्त तालाब में तैराकी का अभ्यास कर रहे थे. इसी दौरान दो छात्र गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे.

यह भी पढ़ें: ओडिशा: गंजाम में लापता बिजनेसमैन का जंगल में शव मिलने से हड़कंप

घटना को देखकर स्थानीय लोग और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची. बचाव अभियान शुरू किया गया और तीन छात्रों को बाहर निकाल लिया गया. हालांकि दो अन्य छात्र तैरकर सुरक्षित बाहर निकल आए.

अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित किया

दमकल कर्मियों ने तत्काल तीन लोगों को तालाब से बाहर निकाला और इलाज के लिए बरहामपुर स्थित एमकेसीजी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल पहुंचाया. मगर, वहां डॉक्टरों ने बिस्वजीत पांडा और अभिजीत मरांडी को मृत घोषित कर दिया.

Advertisement

वहीं तीसरे छात्र का इलाज करने के बाद उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई. घटना के बाद मृत छात्रों के परिवारों में मातम पसरा हुआ है.

पुलिस अधिकारी ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद दोनों छात्रों के शव उनके परिजनों को अंतिम संस्कार के लिए सौंप दिए गए हैं. बैद्यनाथ पुर थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है और छात्रों की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसकी जांच की जा रही है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement