scorecardresearch
 

ओडिशा में दलित युवक को 3 दिन कमरे में बंधक बनाकर बेरहमी से पीटा! वायरल VIDEO से मचा हड़कंप

ओडिशा के गंजाम जिले से एक कथित टॉर्चर का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में एक युवक को बंद कमरे में बेरहमी से पीटते हुए देखा जा सकता है. पीड़ित ने दावा किया है कि उसे तीन दिन तक बंधक बनाकर रखा गया, मारपीट की गई और खाना-पानी तक नहीं दिया गया. मामले ने कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.

Advertisement
X
वायरल VIDEO से मचा हड़कंप.(Photo: Screengrab)
वायरल VIDEO से मचा हड़कंप.(Photo: Screengrab)

ओडिशा के गंजाम जिले से सामने आया एक कथित टॉर्चर का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में एक युवक को बंद कमरे के अंदर बेरहमी से पीटते हुए देखा जा सकता है. इस वीडियो के सामने आने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है और सोशल मीडिया पर कथित विजिलांटे स्टाइल हिंसा को लेकर गंभीर सवाल उठ रहे हैं.

बताया जा रहा है कि यह घटना बरहामपुर सदर थाना क्षेत्र की है. पीड़ित स्थानीय दलित समुदाय से जुड़ा युवक है. उसका आरोप है कि उसे करीब तीन दिनों तक एक बंद कमरे में गैरकानूनी तरीके से बंधक बनाकर रखा गया. इस दौरान उसके साथ लगातार मारपीट की गई और शारीरिक प्रताड़ना दी गई.

यह भी पढ़ें: ओडिशा: गंजाम में लापता बिजनेसमैन का जंगल में शव मिलने से हड़कंप

वायरल वीडियो में कथित तौर पर चार लोग नजर आते हैं. इनमें से एक व्यक्ति युवक को बेरहमी से पीटता दिखाई देता है. हालांकि, अब तक पुलिस या प्रशासन की ओर से इस वायरल वीडियो की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है और इसकी सत्यता स्वतंत्र रूप से सत्यापित नहीं हो सकी है.

सोशल मीडिया पर शिकायत भी हुई वायरल

वीडियो के साथ-साथ सोशल मीडिया पर एक लिखित शिकायत भी वायरल हो रही है. इस शिकायत में पीड़ित युवक ने कथित आरोपियों के नामों का उल्लेख किया है. शिकायत में उसने अपनी जान को खतरा बताया है और कहा है कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो उसके साथ कोई बड़ी घटना हो सकती है.

Advertisement

युवक का दावा है कि उसने इस पूरे मामले की शिकायत देश के सर्वोच्च संवैधानिक और प्रशासनिक संस्थानों तक पहुंचाई है. उसके अनुसार राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग, ओडिशा के पुलिस महानिदेशक (DGP) और गंजाम जिला प्रशासन को भी उसने लिखित शिकायत भेजकर तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है.

देखें वीडियो...

शिकायत में युवक ने आरोप लगाया है कि उसे कुछ लोगों ने गैरकानूनी गतिविधियों में शामिल होने के लिए दबाव बनाया. जब उसने ऐसा करने से इनकार किया तो कथित तौर पर उसे अगवा कर एक कमरे में बंद कर दिया गया और लगातार प्रताड़ित किया गया.

'खाना-पानी तक नहीं दिया', गंभीर आरोप

पीड़ित का आरोप है कि उसे लगभग तीन दिनों तक अवैध रूप से हिरासत में रखा गया. इस दौरान उसके साथ मारपीट की गई और उसे खाना-पानी तक नहीं दिया गया. उसने दावा किया कि इस दौरान उसकी जान को भी खतरा बना रहा.

वायरल वीडियो और शिकायत के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग तेज कर दी है. कई यूजर्स ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और पीड़ित को सुरक्षा देने की मांग उठाई है. वहीं, वीडियो की सत्यता को लेकर भी आधिकारिक पुष्टि का इंतजार किया जा रहा है.

Advertisement

फिलहाल पुलिस की ओर से वीडियो की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं की गई है और न ही मामले में विस्तृत आधिकारिक बयान सामने आया है. ऐसे में जांच पूरी होने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि वायरल वीडियो में किए जा रहे दावे कितने सही हैं. हालांकि, पीड़ित के गंभीर आरोपों और वायरल फुटेज ने पूरे मामले को सुर्खियों में ला दिया है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement