scorecardresearch
 

Fishing के दौरान गले में फंसी जिंदा मछली, युवक की दर्दनाक मौत

ओडिशा के मयूरभंज में एक अप्रत्याशित घटना हो गई. जिसमें एक मछली पकड़ने वाले की जान चली गई. इस घटना से स्थानीय लोग भी स्तब्ध हैं. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Advertisement
X
गले में मछली फंसने से युवक की दर्दनाक मौत. (Photo: Representational )
गले में मछली फंसने से युवक की दर्दनाक मौत. (Photo: Representational )

ओडिशा के मयूरभंज जिले से एक बेहद अजीब और दुखद घटना सामने आई है. जहां मछली पकड़ने के दौरान एक व्यक्ति की जान चली गई. यह हादसा बांगरीपोसी थाना क्षेत्र के दिघी गांव में शुक्रवार को हुआ. मृतक की पहचान अविनाश बिजुली के रूप में हुई है, जो उसी इलाके का निवासी था.

जानकारी के अनुसार अविनाश सुबह के समय गांव के एक तालाब में मछली पकड़ने गया था. इसी दौरान उसने ‘काऊ’ यानी इंडियन प्रजाति की कोई मछली पकड़ी. बताया जा रहा है कि मछली उसके हाथ से फिसल रही थी, जिसे पकड़कर रखने के प्रयास में उसने उसे अपने मुंह से दबा लिया.

यह भी पढ़ें: Reel के चक्कर में मौत से खेल! खतरनाक स्टंट करने वालों पर पुलिस का बड़ा एक्शन, ₹30 हजार ठोका चालान

लेकिन यही कदम उसके लिए जानलेवा साबित हुआ. मछली अचानक फिसलकर उसके गले में फंस गई. जिससे उसे सांस लेने में दिक्कत होने लगी. मौके पर मौजूद लोगों ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन तब तक उसकी हालत गंभीर हो चुकी थी.

अप्रत्याशित हादसे से स्तब्ध हैं गांव के लोग

घटना के बाद ग्रामीणों की मदद से उसे तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया. जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. इस घटना से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है. परिजन सदमे में हैं और गांव के लोग इस अप्रत्याशित हादसे से स्तब्ध हैं.

Advertisement

स्थानीय पुलिस को मामले की जानकारी दे दी गई है. पुलिस ने बताया कि यह एक हादसा लगता है. हालांकि सभी पहलुओं की जांच की जा रही है. डॉक्टरों के अनुसार गले में फंसी मछली के कारण सांस रुकने से युवक की मौत हुई. यह घटना लोगों के लिए एक गंभीर चेतावनी भी है कि मछली पकड़ने जैसे सामान्य काम के दौरान भी सावधानी बरतना बेहद जरूरी है. क्योंकि छोटी सी लापरवाही भी बड़े हादसे का कारण बन सकती है. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement