scorecardresearch
 

इंदौर में महिला की संदिग्ध मौत, पति ने घर की पहली मंजिल से लगाई छलांग

इंदौर में एक महिला की संदिग्ध मौत हो गई है. पुलिस का कहना है कि अस्पताल से सूचना मिली थी कि एक महिला की संदिग्ध मौत हो गई है. उसके गले पर निशान हैं. मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच की. शुरुआती जांच में ये बात सामने आई है कि परिवार मुंबई का रहने वाला है. मिलन डिप्रेशन का शिकार है.

Advertisement
X
छत्रीपुरा थाना क्षेत्र में महिला की संदिग्ध मौत.
छत्रीपुरा थाना क्षेत्र में महिला की संदिग्ध मौत.

मध्य प्रदेश के इंदौर में एक महिला की संदिग्ध मौत हो गई है. साथ ही उसका पति इमारत की पहली मंजिल से कूद गया. इससे वो गंभीर रूप से घायल हो गया है. सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला के गले पर चोट के निशान पाए हैं. पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है. 

ये घटना छत्रीपुरा थाना क्षेत्र की है. मुंबई की रहने वाली नैना अपने पति मिलन के साथ यहां आई थी. बताया जा रहा है कि लोग महिला को लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. वहीं, उसका पति इमारत की पहली मंजिल से कूद गया और घायल हो गया है. 

यह भी पढ़ें: महिला की संदिग्ध मौत, ससुराल वालों पर प्रताड़ित करने का आरोप

इस मामले में छत्रीपुरा एसीपी हेमंत चौहान ने बताया कि अस्पताल से सूचना मिली थी कि एक महिला की संदिग्ध मौत हो गई है. उसके गले पर निशान हैं. मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच की. शुरुआती जांच में ये बात सामने आई है कि परिवार मुंबई का रहने वाला है. मिलन डिप्रेशन का शिकार है. उसका इलाज कराने के लिए ये लोग इंदौर आए थे. मामले की जांच छतरीपुरा पुलिस कर रही है.

Advertisement

नोट:- (अगर आपके या आपके किसी परिचित के मन में आता है खुदकुशी का ख्याल तो ये बेहद गंभीर मेडिकल एमरजेंसी है. तुरंत भारत सरकार की जीवनसाथी हेल्पलाइन 18002333330 पर संपर्क करें. आप टेलिमानस हेल्पलाइन नंबर 1800914416 पर भी कॉल कर सकते हैं. यहां आपकी पहचान पूरी तरह से गोपनीय रखी जाएगी और विशेषज्ञ आपको इस स्थिति से उबरने के लिए जरूरी परामर्श देंगे. याद रखिए जान है तो जहान है.)

---- समाप्त ----

Advertisement
Advertisement