scorecardresearch
 
Advertisement

यूपी की सियासत में हलचल, अखिलेश ने ओवैसी से गठबंधन से किया इनकार

यूपी की सियासत में हलचल, अखिलेश ने ओवैसी से गठबंधन से किया इनकार

उत्तर प्रदेश की राजनीति में एक बार फिर बड़ा उलटफेर देखने को मिल रहा है. समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने साफ कर दिया है कि वह आगामी चुनावों में असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम (AIMIM) के साथ कोई गठबंधन नहीं करेंगे. अखिलेश यादव ने स्पष्ट किया है कि 2024 के लोकसभा चुनाव वाले गठबंधन में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा और वही पुराना गठबंधन आगे बढ़ेगा जिसने बीजेपी को शिकस्त दी थी.

Advertisement
Advertisement