scorecardresearch
 
Advertisement

यूपी- बिहार में बाढ़ से भारी तबाही, लाखों लोग हुए प्रभावित, देखें ये रिपोर्ट

यूपी- बिहार में बाढ़ से भारी तबाही, लाखों लोग हुए प्रभावित, देखें ये रिपोर्ट

अक्टूबर के महीने में उत्तर प्रदेश और बिहार में मौसम के बदले मिजाज ने भारी तबाही मचाई है. दोनों ही राज्यों में लगातार हो रही बारिश और नदियों के बढ़ते जलस्तर के कारण बाढ़ जैसे गंभीर हालात बन गए हैं. बिहार में गंगा और गंडक जैसी प्रमुख नदियां उफान पर हैं, जिससे लगभग 3 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं. राजधानी पटना के कई निचले इलाके और घाट पूरी तरह से जलमग्न हो चुके हैं. पटना सिटी के भद्र घाट की सड़कें पानी में डूब चुकी हैं, जिससे लोगों का आना-जाना दूभर हो गया है.

Advertisement
Advertisement