scorecardresearch
 

'आप सिर्फ अपनों से मिलते हैं...', कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मंच पर खड़े प्रदेश अध्यक्ष को दिखाया 'आईना', मीटिंग में बवाल

MP कांग्रेस के भोपाल स्थित मुख्यालय (PCC) में आयोजित यूथ कांग्रेस की बैठक में कार्यकर्ताओं का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया. खुद पीसीसी चीफ जीतू पटवारी के सामने ही कार्यकर्ताओं ने उनके नेतृत्व और कार्यशैली की बखिया उधेड़ दी. यह हंगामा उस समय हुआ जब पटवारी ने खुद कार्यकर्ताओं से अपनी कमियां बताने को कहा था.

Advertisement
X
भोपाल में कार्यकर्ताओं ने पीसीसी चीफ जीतू पटवारी को घेरा.(File Photo:ITG)
भोपाल में कार्यकर्ताओं ने पीसीसी चीफ जीतू पटवारी को घेरा.(File Photo:ITG)

मध्य प्रदेश कांग्रेस की अंदरूनी कलह एक बार फिर सार्वजनिक हो गई है. भोपाल स्थित प्रदेश मुख्यालय (PCC) में आयोजित यूथ कांग्रेस की समीक्षा बैठक उस समय हंगामे की भेंट चढ़ गई जब कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के मुंह पर ही उनकी कमियां गिनानी शुरू कर दीं. मामला तब बिगड़ा जब पटवारी ने खुद पदाधिकारियों से पूछा कि उनके कामकाज में क्या कमी है.

हुजूर विधानसभा अध्यक्ष सोहन मेवाड़ा ने पटवारी को सीधा निशाने पर लेते हुए कहा, "मैं आपके पास दो बार आया, घंटों इंतजार किया. आप बंगले से बाहर आते हैं, सीधे कार में बैठते हैं और कहते हैं चलो चलो बाद में मिलते हैं. कार्यकर्ता की बात तो गंभीरता से सुनिए." 

वहीं, युवक कांग्रेस के प्रदेश सचिव अतीक ने आरोप लगाया कि जीतू पटवारी केवल अपने करीबी और कुणाल चौधरी के समर्थकों को ही तवज्जो देते हैं.

भाषणबाजी और गुटबाजी का आरोप
सुबह से शाम तक चली इस बैठक में उमंग सिंघार और जयवर्धन सिंह जैसे दिग्गज मौजूद थे, लेकिन कार्यकर्ताओं का कहना था कि जमीनी मुद्दों पर चर्चा के बजाय सिर्फ भाषण दिए गए. बैठक के दौरान भोपाल यूथ कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष के समर्थकों ने जमकर नारेबाजी की, जिससे अनुशासन की धज्जियां उड़ गईं. देखें VIDEO:- 

Advertisement

सियासी वार-पलटवार
इस घटनाक्रम पर बीजेपी ने चुटकी लेने में देर नहीं की. BJP प्रवक्ता अजय सिंह यादव ने कहा, "जीतू पटवारी ने कांग्रेस को रसातल में पहुंचा दिया है. अब उनके कार्यकर्ता ही उन्हें आईना दिखा रहे हैं. कांग्रेस अब पूरी तरह तालाबंदी की ओर बढ़ रही है."

वहीं, पलटवार करते हुए कांग्रेस प्रवक्ता अभिनव बरोलिया ने इसे 'लोकतंत्र की खूबसूरती' करार दिया. उन्होंने कहा, "हमारे यहां कार्यकर्ता अपने नेता से सीधे बात कर सकते हैं. BJP को अपना घर देखना चाहिए जहां पर्ची से नेता तय होते हैं. जीतू पटवारी कार्यकर्ताओं की बात सुनकर संज्ञान ले रहे हैं."

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement