जीतू पटवारी (Jitu Patwari) कांग्रेस (Congress) के एक राजनीतिज्ञ हैं. वह मध्य प्रदेश के उच्च शिक्षा, खेल और युवा मामलों के कैबिनेट मंत्री थे. वह मध्य प्रदेश कांग्रेस के वर्तमान अध्यक्ष हैं. कांग्रेस ने पार्टी के वरिष्ठ नेता और एमपी के पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ को पद से हटाकर जीतू पटवारी को तत्काल प्रभाव से मध्य प्रदेश कांग्रेस प्रमुख नियुक्त किया है. वह मध्य प्रदेश के राऊ विधानसभा से विधान सभा के सदस्य रहे हैं.
उनका जन्म 19 नवंबर 1973 को इंदौर के पास एक छोटे से शहर बिजलपुर में रमेश चंद्र कोदरलाल पटवारी और पीराक बाई पटवारी के घर हुआ था. उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा गवर्नमेंट मल्टी मल्हार आश्रम हायर सेकेंडरी स्कूल, इंदौर से पूरी की और फिर बी.ए. किया. देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इंदौर से एल.एल.बी. की डिग्री हासिल की.
उनके दादा कोदरलाल पटवारी ने भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान एक स्वतंत्रता सेनानी के रूप में कार्य किया. उनके पिता रमेश चंद्र पटवारी भी भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के सक्रिय नेता हैं (Jitu Patwari Family).
MP Political News: मंत्री विजय शाह पर केस चलाने की मंजूरी न देने पर भड़की कांग्रेस. जीतू पटवारी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को पत्र लिखकर मोहन यादव कैबिनेट को बर्खास्त करने की मांग की.
दतिया विधानसभा उपचुनाव के प्रचार के दौरान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के कड़े बयानों से राज्य का सियासी पारा चढ़ गया है. कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह के समर्थन में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने अधिकारियों को सख्त लहजे में निष्पक्षता से काम करने की चेतावनी दी.
दतिया विधानसभा सीट के लिए उपचुनाव में बीजेपी ने नरोत्तम मिश्रा की जगह आशुतोष तिवारी को टिकट दिया है. आशुतोष तिवारी को टिकट मिलने के बाद बीजेपी कार्यकर्ताओं ने हिंसक विरोध-प्रदर्शन किए थे.
मध्य प्रदेश के इंदौर में दो ड्रग तस्करों की गिरफ्तारी के बाद सियासी विवाद खड़ा हो गया है. पुलिस के मुताबिक ड्रग केस की जांच के दौरान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के भाई कुलभूषण उर्फ नाना पटवारी का नाम सामने आया है. पुलिस ने कल रात नाना पटवारी को हिरासत में लिया था. देखें...
Jitu Patwari brother in police custody: मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के भाई कुलभूषण उर्फ नाना पटवारी को इंदौर की राजेंद्र नगर थाना पुलिस ने ड्रग्स तस्करी के एक मामले में हिरासत में लिया है. इस मामले के बाद राज्य में राजनीतिक पारा पूरी तरह गरमा गया है और जीतू पटवारी ने सीधे मुख्यमंत्री और बीजेपी सरकार पर 'बदले की राजनीति' का आरोप लगाया है.
Narmada Project issues pact: सरदार सरोवर बांध प्रोजेक्ट विवाद सुलझने पर मध्य प्रदेश में सियासी घमासान. सीएम मोहन यादव ने इसे राज्य की उपलब्धि बताया, तो कांग्रेस ने 'गुजरात लॉबी' को फायदा पहुंचाने का लगाया आरोप. पढ़ें पूरी खबर...
मध्य प्रदेश कांग्रेस में अंदरूनी कलह एक बार फिर खुलकर सामने आ गई है. भोपाल में यूथ कांग्रेस की बैठक के दौरान नेताओं के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि धक्का-मुक्की की नौबत आ गई.अब पार्टी के भीतर से ही कांग्रेस आलाकमान से हस्तक्षेप की मांग उठने लगी है.
चुनाव आयोग ने कांग्रेस उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन का राज्यसभा नॉमिनेशन खारिज कर दिया था. ऐसा कहा गया कि मीनाक्षी नटराजन ने जानकारी छिपाई है. इसे लेकर मीनाक्षी नटराजन का भी बयान आया है.
राज्यसभा चुनाव से पहले एमपी में सियासी हलचल तेज है. क्रॉस वोटिंग से बचाने के लिए कांग्रेस ने अपने विधायकों को बेंगलुरू रवाना किया. बीजेपी ने तरुण चुग, रजनीश अग्रवाल और महेश केवट को उम्मीदवार बनाया है. बीजेपी की दो सीटें तय मानी जा रही हैं, तीसरी सीट की लड़ाई पर सबकी नजर है. राज्यसभा चुनाव से पहले रिसॉर्ट पॉलिटिक्स को लेकर एमपी कांग्रेस के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने आजतक से बातचीत की. देखें वीडियो.
इंदौर में पीने के पानी पर सियासी बवाल शुरू हो गया है. कांग्रेस नेता जीतू पटवारी ने 98% पानी के सैंपल दूषित बताए, तो मेयर पुष्यमित्र भार्गव ने सुदामा नगर में खुद नल का पानी पीकर चुनौती दी...
मध्य प्रदेश में गेहूं खरीदी को लेकर सियासत गरमा गई है. MSP पर खरीदी में अव्यवस्थाओं के विरोध में कांग्रेस आज महाराष्ट्र बॉर्डर से यूपी बॉर्डर तक 747 किलोमीटर लंबे आगरा-मुंबई नेशनल हाइवे पर चक्का जाम करेगी. इस बड़े प्रदर्शन से इंदौर, ग्वालियर, शिवपुरी समेत 11 जिलों में यातायात और व्यापार प्रभावित हो सकता है.
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने आरोप लगाया कि किसानों के साथ अन्याय हो रहा है और गेहूं खरीदी में बड़े पैमाने पर गड़बड़ियां हैं. इसी के विरोध में कांग्रेस शुक्रवार 7 मई को प्रदेशव्यापी चक्का जाम करने वाली है.
मध्य प्रदेश कांग्रेस में अंदरूनी खींचतान तक खुलकर सामने आई जब दिग्विजय सिंह ने मंच से जीतू पटवारी पर तंज कसा. दिग्विजय ने कहा कि कांग्रेस में जितनी पकड़ जीतू पटवारी की है, उतनी उनकी नहीं है. उन्होंने पटवारी को वेणुगोपाल का करीबी बताया.
मध्य प्रदेश के इंदौर में 'वंदे मातरम' को लेकर छिड़ा विवाद अब प्रदेश की राजनीति के केंद्र में आ गया है. कांग्रेस की महिला पार्षद के राष्ट्रगीत गाने से इनकार करने के बाद मुख्यमंत्री मोहन यादव और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के बीच तीखी जुबानी जंग छिड़ गई है.
MP कांग्रेस के भोपाल स्थित मुख्यालय (PCC) में आयोजित यूथ कांग्रेस की बैठक में कार्यकर्ताओं का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया. खुद पीसीसी चीफ जीतू पटवारी के सामने ही कार्यकर्ताओं ने उनके नेतृत्व और कार्यशैली की बखिया उधेड़ दी. यह हंगामा उस समय हुआ जब पटवारी ने खुद कार्यकर्ताओं से अपनी कमियां बताने को कहा था.
जीतू पटवारी का कहना है कि देश के प्रधानमंत्री ने विपक्षी दलों के प्रति तानाशाही रवैया अपनाया है जो लोकतंत्र के मूल सिद्धांतों के खिलाफ है. लोकतंत्र में आवाज उठाना हमारी परंपरा है और यह लोकतंत्र की ताकत है. प्रधानमंत्री की भाषा ने देश को शर्मिंदगी में डाला है क्योंकि उन्होंने कांग्रेस पार्टी के लिए निंदात्मक शब्दों का इस्तेमाल किया, जो लोकतंत्र के लिए चिंताजनक है.
कांग्रेस नेता जीतू पटवारी का कहना है कि देश के प्रधानमंत्री ने ट्रंप की राजनीतिक धमकियों पर कभी जवाब क्यों नहीं दिया. जब ट्रंप ने कहा कि वह प्रधानमंत्री का राजनीतिक करियर खत्म कर देंगे, तब प्रधानमंत्री चुप क्यों रहे. इसके अलावा, जब अमेरिका ने किसानों पर 18 प्रतिशत टैक्स लगाया जबकि भारत से जाने वाली फसल पर 0 प्रतिशत टैक्स था, ऐसे में प्रधानमंत्री ने किसानों के हितों को लेकर क्या विचार किया.
मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने भोपाल के निकट अचारपुरा गांव में किसानों के साथ खाट पंचायत की. उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिका के साथ ट्रेड डील साइन कर भारतीय किसानों की आर्थिक हत्या का फैसला किया है. पटवारी ने किसानों के बीच से ही अपने पिता को फोन लगाकर खेती के घाटे का लाइव उदाहरण पेश किया.
Ujjain Mahakal Mandir Arti Fee Controversy: बाबा महाकाल के दरबार में अब संध्या और शयन आरती में शामिल होने के लिए भक्तों को जेब ढीली करनी होगी. मंदिर समिति ने इन दोनों आरतियों के लिए 250 रुपये का शुल्क और अनिवार्य ऑनलाइन बुकिंग सिस्टम लागू कर दिया है. यह फैसला आते ही 'भक्ति बनाम शुल्क' की बहस छिड़ गई है.
Jitu Patwari Letter to PM Modi: मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने PM मोदी को पत्र लिखकर मुख्यमंत्री मोहन यादव को हटाने की मांग की है. विपक्ष ने मुख्य सचिव के कथित बयान का हवाला देते हुए राज्य में प्रशासनिक भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए हैं.
कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज इंदौर के दौरे पर रहेंगे, जहां वह दूषित पानी पीने से जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों और अस्पताल में भर्ती मरीजों से मुलाकात करेंगे फुल स्टॉप इस दौरे को लेकर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने तीखा हमला बोला है. सीएम ने राहुल गांधी पर 'लाशों पर राजनीति' करने का आरोप लगाते हुए कांग्रेस के पर सवाल उठाए हैं.