scorecardresearch
 

'मामला अपहरण का है, बेटी को फंसाया गया है...' वायरल गर्ल मोनालिसा के मम्मी-पापा ने क्या-क्या आरोप लगाए

मध्य प्रदेश के खरगोन की वायरल गर्ल मोनालिसा भोसले की शादी का मामला विवादों में घिर गया है. परिजनों ने एक युवक फरमान खान पर बहला-फुसलाकर अपहरण और शादी करने का आरोप लगाते हुए एसडीओपी से शिकायत की है. पुलिस का कहना है कि आवेदन मिला है, जिसकी जांच की जा रही है.

Advertisement
X
मोनालिसा को केरल से लाने की मांग (Photo: ITG)
मोनालिसा को केरल से लाने की मांग (Photo: ITG)

मध्य प्रदेश के खरगोन में प्रयागराज महाकुंभ के दौरान चर्चित हुईं वायरल गर्ल मोनालिसा भोसले का मामला पेंचीदा हो गया है. शादी के इस मामले ने अब नया मोड़ ले लिया है. परिजनों ने गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है. मोनालिसा भोसले खरगोन जिला मुख्यालय से करीब 65 किलोमीटर दूर स्थित पर्यटन नगर महेश्वर की रहने वाली हैं. एक मुस्लिम युवक फरमान खान से उनकी शादी को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है. इस पूरे मामले में अब परिवार भी खुलकर सामने आ गया है.

मोनालिसा के पिता जय भोसले और मां लता भोसले ने मंडलेश्वर एसडीओपी श्वेता शुक्ला को एक लिखित आवेदन सौंपा है. इस दौरान उनके साथ फिल्म डायरेक्टर सनोज मिश्रा भी मौजूद रहे. परिजनों ने अपने आवेदन में फरमान खान के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की है.

शादी से बढ़ा विवाद, परिवार ने लगाए अपहरण के आरोप

परिवार का आरोप है कि फरमान खान मोनालिसा को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया और उसके बाद उससे शादी कर ली. परिजनों का कहना है कि यह पूरा मामला अपहरण का है. इसमें उनकी बेटी को जबरन फंसाया गया है. शिकायत में यह भी कहा गया है कि मोनालिसा अभी नाबालिग है. 

इसी आधार पर परिजनों ने पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग की है. इसके साथ ही उन्होंने मोनालिसा को केरल से वापस लाने के लिए भी पुलिस से मदद मांगी है. ऐसे में देखना होगा कि क्या एमपी पुलिस मोनालिसा को लेने के लिए केरल जाएगी.

Advertisement

यह भी पढ़ें: 'वो पंक्चर जोड़ने वाला PFI का एजेंट है...', मोनालिसा के घर पहुंचे सनोज मिश्रा, बोले- CM मोहन यादव को बताऊंगा पूरा मामला

इस मामले में फिल्म डायरेक्टर सनोज मिश्रा भी परिजनों के साथ एसडीओपी कार्यालय पहुंचे. उन्होंने भी इस पूरे घटनाक्रम को लेकर गंभीर चिंता जताई और पहले ही इस मामले में लव जिहाद का आरोप लगा चुके हैं. मामले के तूल पकड़ने के बाद स्थानीय प्रशासन भी सतर्क हो गया है. मंडलेश्वर एसडीओपी श्वेता शुक्ला ने बताया कि मोनालिसा के माता-पिता उनके कार्यालय आए थे और उन्होंने एक आवेदन दिया है.

पुलिस जांच शुरू, कार्रवाई पर सबकी नजर

एसडीओपी के अनुसार, परिजनों ने अपनी बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाया है. फिलहाल पुलिस ने आवेदन ले लिया है और पूरे मामले की जांच की जा रही है. जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी. यह मामला अब सिर्फ एक शादी तक सीमित नहीं रहा, बल्कि इसमें कई गंभीर आरोप और सामाजिक पहलू भी जुड़ गए हैं. प्रशासन की नजर इस पूरे घटनाक्रम पर बनी हुई है और जांच के बाद ही सच्चाई सामने आ पाएगी.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement