scorecardresearch
 

मध्य प्रदेश में 32 IAS अफसरों के तबादले... ग्वालियर नगर निगम कमिश्नर संघ प्रिय को भेजा सिंगरौली, सृष्टि देशमुख का खंडवा से ट्रांसफर

खास बात यह है कि कुछ चर्चित नामों को भी नई कमान मिली है. IAS सृष्टि देशमुख गौड़ा को अपर कलेक्टर खंडवा से हटाकर जिला पंचायत रीवा का CEO बनाया गया है, जबकि अभिषेक चौधरी अब धार से निकलकर नगर पालिक निगम ग्वालियर के आयुक्त होंगे. संघ प्रिय अब ग्वालियर नगर निगम से जिला पंचायत सिंगरौली के CEO बनेंगे.

Advertisement
X
बाएं से IAS संघप्रिय, सृष्टि देशमुख और नागार्जुन बी गौड़ा.(File photo:ITG)
बाएं से IAS संघप्रिय, सृष्टि देशमुख और नागार्जुन बी गौड़ा.(File photo:ITG)

मध्य प्रदेश शासन के सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) ने शुक्रवार यानी 21 अगस्त को भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के 32 अधिकारियों के तबादले और नई पदस्थापना के आदेश जारी किए हैं.मुख्य सचिव अशोक वर्णवाल के हस्ताक्षर से जारी इस सूची में कई जिलों के जिला पंचायत सीईओ, नगर निगम आयुक्त, अपर कलेक्टर और एसडीएम स्तर के अधिकारियों के प्रभार बदले गए हैं. 
 
सृष्टि देशमुख गौड़ा (2019): अपर कलेक्टर खंडवा से बदलकर अब मुख्य कार्यपालन अधिकारी (CEO), जिला पंचायत रीवा बनाई गई हैं.

डॉ. नागार्जुन बी. गौड़ा (2019): CEO जिला पंचायत खंडवा से बदलकर आयुक्त, नगर पालिक निगम, सतना और CEO स्मार्ट सिटी, सतना (अतिरिक्त प्रभार) की जिम्मेदारी दी गई है. 

अभिषेक चौधरी (2018): CEO जिला पंचायत धार से स्थानांतरित कर ग्वालियर नगर पालिक निगम के आयुक्त बनाए गए हैं. 

संघ प्रिय (2018): आयुक्त नगर निगम ग्वालियर से बदलकर CEO जिला पंचायत, सिंगरौली बनाए गए हैं. 

विशाल धाकड़ (2022): अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) कुक्षी (धार) से अब आयुक्त, नगर पालिक निगम, इंदौर बने हैं. 

अक्षय कुमार तेम्रवाल (2018): CEO जिला पंचायत दतिया से अपर आयुक्त, नगर पालिक निगम, भोपाल नियुक्त किए गए हैं. देखें पूरी तबादला सूची:-

 

जिला पंचायत सीईओ स्तर पर हुए बदलाव

जगदीश कुमार गोमे (2016): CEO जिला पंचायत सिंगरौली से CEO जिला पंचायत, सागर.
 
नवीत कुमार धुर्वे (2018): CEO जिला पंचायत टीकमगढ़ से CEO जिला पंचायत, देवास. 

ऐश्वर्य वर्मा (2022): SDM शहपुरा (डिण्डोरी) से CEO जिला पंचायत, सीधी. 

आशीष (2022): SDM सेंधवा (बड़वानी) से CEO जिला पंचायत, खंडवा.
 
कार्तिकेय जायसवाल (2022): SDM वारासिवनी (बालाघाट) से CEO जिला पंचायत, श्योपुर.

अर्पित गुप्ता (2022): SDM बैहर (बालाघाट) से CEO जिला पंचायत, बड़वानी.

तनुश्री मीणा (2022): SDM पेटलावद (झाबुआ) से CEO जिला पंचायत, बालाघाट.

Advertisement

2024 बैच के सहायक कलेक्टरों को मिली SDM की कमान

2024 बैच के प्रशिक्षु आईएएस अफसरों को सहायक कलेक्टर पद से अनुविभागीय अधिकारी (SDM) के रूप में नई जिम्मेदारियां दी गई हैं:- 

  • आशीष कुमार: बीना (जिला सागर)  
  • अनिकेत शांडिल्य: बैहर (जिला बालाघाट)  
  • आकाश अग्रवाल: मझौली (जिला सीधी)  
  • पाटिल आशीष अशोक: कुक्षी (जिला धार)  
  • सुशिर श्रीकृष्ण श्रीराम: देवसर (जिला सिंगरौली)  
  • कुलदीप पटेल: बिछिया (जिला मण्डला)  
  • जामदार फरहान इरफान: शहपुरा (जिला डिण्डोरी)  
  • ठाकरे ऋषिकेष विजय: बिजावर (जिला छतरपुर)  
  • नवकिरण कौर: डबरा (जिला ग्वालियर) 
---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement