scorecardresearch
 

MP: नशे में धुत कार चालक ने 3 लोगों को कुचला, 2 की मौत और एक गंभीर

मध्य प्रदेश के जबलपुर में एक दर्दनाक हादसा हो गया. जहां एक कार चालक ने तीन लोगों को टक्कर मार दी. जिससे 2 लोगों की मौत हो गई. जबकि एक अन्य घायल हो गया. जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

Advertisement
X
जबलपुर में कार से कुचलने से 2 लोगों की मौत. (Photo: Representational )
जबलपुर में कार से कुचलने से 2 लोगों की मौत. (Photo: Representational )

मध्य प्रदेश के जबलपुर ज़िले में नशे की हालत में कार चला रहे एक युवक ने तीन लोगों को कुचल दिया. जिससे 2 की मौत हो गई. जबकि एक अन्य घायल हो गया. जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इस बात की जानकारी एक पुलिस अधिकारी ने एक न्यूज एजेंसी को दी.

एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना मंगलवार आधी रात के आसपास गढ़ा पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले धन्वंतरि नगर चौक के पास हुई. नगर पुलिस अधीक्षक आशीष जैन के अनुसार 38 वर्षीय गोपाल प्रसाद कुम्हार और उनके बेटे शुभम (15) एक शादी में शामिल होने के लिए इस इलाके में आए थे.

अपने गृह नगर महाराजपुर लौटते समय गोपाल ने पानी खरीदने के लिए एक दुकान के सामने अपनी मोटरसाइकिल रोकी. जैन ने बताया कि पिता और पुत्र अपनी बाइक के पास खड़े थे, तभी एक तेज़ रफ़्तार कार ने दोनों को और 30 वर्षीय पंकज साहू को टक्कर मार दी. पंकज भी अपनी दोपहिया गाड़ी के साथ उसी जगह रुका हुआ था.

सूचना मिलने पर पुलिस तीनों को तुरंत अस्पताल ले गई. जहां डॉक्टरों ने पंकज और गोपाल को मृत घोषित कर दिया. फिलहाल शुभम की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है. जिसे अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है. पुलिस अधिकारी ने बताया कि कार चालक, जो रंझी इलाके का रहने वाला है. उसे पकड़ लिया गया और मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है. उन्होंने आगे बताया कि आरोपी कार चालक के ख़िलाफ़ गैर-इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया गया है और उसे बाद में गिरफ़्तार कर लिया गया. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement