जबलपुर
जबलपुर (Jabalpur) भारत (India) के मध्य प्रदेश राज्य (Madhya Pradesh) में नर्मदा नदी (Narmada River) के तट पर स्थित एक जिला है. जबलपुर मध्य प्रदेश का एक महत्वपूर्ण प्रशासनिक, औद्योगिक और व्यापारिक केंद्र भी है. मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय के साथ ही भारत के अन्य महत्वपूर्ण प्रशासनिक मुख्यालय जबलपुर में स्थित हैं (Jabalpur Administrative Headquarter). इस जिले का क्षेत्रफल 5,211 वर्ग किलोमीटर है (Area). जिले में 8 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र हैं (Jabalpur Assembly constituency)
2011 जनगणना के आंकड़ों के मुताबिक जबलपुर की जनसंख्या (Jabalpur Population) 24.63 लाख है और यहां प्रति वर्ग किलोमीटर 221 लोग रहते हैं (Density). यहां का लिंग अनुपात (Sex Ratio) 951 है. इसकी 64.36 फीसदी जनसंख्या साक्षर है. इनमें पुरुष 71.80 फीसदी और महिलाओं की साक्षरता दर 56.58 फीसदी है (Jabalpur literacy). यह मध्य प्रदेश में तीसरा सबसे बड़ा शहरी समूह है और देश का 38वां सबसे बड़ा शहरी समूह है. यह शहर, जबलपुर जिले और जबलपुर डिवीजन का प्रशासनिक मुख्यालय है. यह शहर भेड़ाघाट में नर्मदा नदी पर संगमरमर की चट्टानों के लिए जाना जाता है.
आमतौर पर यह माना जाता है कि स्नूकर खेल की शुरुआत जबलपुर में हुई थी (Snooker originated in Jabalpur).
जबलपुर मध्य प्रदेश और मध्य भारत का एक महत्वपूर्ण पर्यटन शहर भी है. यहां के स्थलों में हनुमंतल बड़ा जैन मंदिर, जबलपुर मदन महल, धुंधार जलप्रपात, चौस्ता-योगिनी, ग्वारीघाट और भेड़ाघाट में विभिन्न घाट और संगमरमर की चट्टानें, मदन महल किले के पास संतुलन चट्टान और कचनार शहर में शिव प्रतिमा शामिल हैं. कान्हा नेशनल पार्क, बांधवगढ़ नेशनल पार्क और पेंच नेशनल पार्क जैसे विश्व प्रसिद्ध बाघ अभयारण्य भी खास है (Jabalpur Tourist Places).
जबलपुर की स्थानीय मिठाइयों में दूध का हलवा, कलाकंद, भाजी वड़ा, दाल मंगोड़े, आलू बोंडा, खोये की जलेबी, मावा-बाटी, खोप्रपाक, श्रीखंड, मालपुआ, इमरती और मखनवाड़ा शामिल हैं. खोये की जलेबी मध्य प्रदेश में काफी लोकप्रिय है. इसका आविष्कार हरप्रसाद बडकुल ने 1889 में अपनी दुकान, बडकुल हलवाई में किया था (Jabalpur Famous Sweets).
MP High Court News: इटारसी रेलवे स्टेशन पर गोवा एक्सप्रेस से हिरासत में ली गई CJP कार्यकर्ता प्रीति लोंधे मामले में MP हाई कोर्ट सख्त. राज्य सरकार को मंगलवार तक महिला को कोर्ट में पेश करने या सुरक्षित घर भेजने के आदेश. पढ़ें पूरी रिपोर्ट...
Jabalpur News Fact Check: जबलपुर के रांझी में खुद को कराची (पाकिस्तान) का बताने वाले युवक का सच सामने आया. पुलिस जांच में निकला UP के हरदोई का मानसिक अस्वस्थ युवक शिवम पाठक. पढ़ें पूरी रिपोर्ट...
जबलपुर के होटल बैलेंसिंग रॉक में उस वक्त हंगामा मच गया, जब सविता यादव अपने पति अरुण यादव का पीछा करते हुए कमरा नंबर 103 तक पहुंच गई. पत्नी का आरोप है कि पति का ज्योति कोरी से करीब एक साल से अफेयर चल रहा था. दोनों को साथ देखकर उसने थप्पड़ बरसाने शुरू कर दिए. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर विवाद शांत कराया.
Jabalpur Bhedaghat Geological Park: भेड़ाघाट में बनेगा देश का पहला विश्वस्तरीय जियोलॉजिकल पार्क और म्यूजियम. केंद्र सरकार ने 87 करोड़ की योजना को मंजूरी दे दी है. 18 महीने में होगा तैयार. आगे पढ़ें पूरी रिपोर्ट...
मध्य प्रदेश के जबलपुर में व्यापारियों ने हाल ही में 'नो यूपीआई डे' मनाया. यह विरोध प्रदर्शन भारत सरकार द्वारा यूपीआई पेमेंट के नियमों में किए गए बदलावों के खिलाफ किया गया है. व्यापारियों का कहना है कि सरकार मर्चेंट डिस्काउंट रेट यानी एमडीआर वसूलने की तैयारी कर रही है, जो उनके व्यापार को प्रभावित करेगा. मुख्य बाजार के व्यापारियों ने अपनी दुकानों में यूपीआई कोड को काले कपड़े से ढक कर अपना विरोध दर्ज कराया.
जबलपुर में सोशल मीडिया पर शुरू हुई दोस्ती और प्यार की कहानी ब्लैकमेलिंग के आरोपों तक पहुंच गई. पुलिस के मुताबिक, बार डांसर पूजा रैदास ने खुद को स्टूडेंट बताकर व्यापारी से नजदीकियां बढ़ाईं और बाद में 20 लाख रुपये की मांग की. कथित तौर पर झूठे पुलिस और रेप केस में फंसाने की धमकी भी दी गई. पुलिस ने महिला को रकम लेते हुए गिरफ्तार कर लिया.
मध्य प्रदेश के जबलपुर में सोशल मीडिया के जरिए व्यापारी से दोस्ती और फिर कथित ब्लैकमेलिंग का मामला सामने आया है. व्यापारी की शिकायत के बाद कोतवाली पुलिस ने एक महिला को होटल में 2.5 लाख रुपये लेते हुए गिरफ्तार किया. पुलिस के मुताबिक, महिला ने व्यापारी से 20 लाख रुपये की मांग की थी और कथित तौर पर झूठे केस में फंसाने की धमकी दी थी.
Datia MLA Ghanshyam Singh Case: दतिया से कांग्रेस विधायक घनश्याम सिंह की विधायकी पर कानूनी संकट! 1991 के मामले की जानकारी छिपाने के आरोप में जबलपुर HC में याचिका. विधायक ने बताया राजेंद्र भारती व BJP की साजिश. पूरी खबर पढ़ें...
जबलपुर में कोतवाली पुलिस ने ब्लैकमेलिंग के मामले में पूजा रैदास नाम की युवती को होटल में ₹2.50 लाख लेते हुए पकड़ा. पुलिस के अनुसार युवती ने युवक से ₹10 लाख की मांग की थी और रकम नहीं देने पर थाने में शिकायत करने की धमकी दी थी. युवक की शिकायत पर पुलिस ने ट्रैप लगाया और रकम लेते ही युवती को हिरासत में ले लिया.
मध्य प्रदेश के सतना में दुबई से लौटी असविंदर कौर ने महिला थाने में पति सुनील ठाकुर को तलाशने की गुहार लगाई है। महिला के मुताबिक दोनों ने 23 फरवरी 2025 को जबलपुर के गुरुद्वारे में शादी की थी और दुबई में साथ रह रहे थे।
जबलपुर के महफिल बार एंड रेस्टोरेंट में 14 अगस्त को मुस्कान चौधरी पर उसके सहकर्मी पवन ने किचन के चाकू से चार बार हमला किया था. सीसीटीवी में पहले दोनों के बीच बहस और फिर हमला कैद हुआ. घायल मुस्कान के पास आरोपी करीब 40 से 50 सेकेंड तक सामान्य तरीके से खाना बनाता रहा. इलाज के दौरान मुस्कान की मौत हो गई.
एमपी के जबलपुर के रेस्टोरेंट में सहकर्मी पवन ने मुस्कान चौधरी पर चाकू से चार वार किए. CCTV में हमला और उसके बाद करीब 40-50 सेकेंड तक आरोपी का घायल लड़की के पास खाना बनाते रहना कैद हुआ. इलाज के दौरान मुस्कान की मौत हो गई. वीडियो में जानें पूरा मामला.
जबलपुर में 75 साल की बुजुर्ग मां के साथ उसके बेटे की मारपीट का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस कार्रवाई के लिए पहुंची. लेकिन जब पुलिस बेटे के खिलाफ कार्रवाई करने लगी तो मां ने ही उसका बचाव कर दिया. महिला ने कहा कि दोनों के बीच विवाद होता रहता है, लेकिन बीमारी के समय वही उसकी देखभाल करता है. मां ने बेटे के खिलाफ किसी तरह की कार्रवाई से साफ इनकार कर दिया.
Bhopal to Patna Flight: मध्य प्रदेश में भोपाल-रीवा, भोपाल-पटना, रीवा-कोलकाता और जबलपुर-कोलकाता की नई सीधी उड़ानें शुरू हो गई हैं. CM मोहन यादव ने भोपाल-शारजाह इंटरनेशनल फ्लाइट जल्द शुरू होने का ऐलान भी किया.
तपती गर्मी के बाद मानसून का आना भारत को नया जीवन देता है. इस मौसम में देश के झरने अपने सबसे खूबसूरत और रौद्र रूप में होते हैं. अगर आप प्रकृति का असली जादू देखना चाहते हैं, तो दूधसागर, जोग फॉल्स और चित्रकोट समेत इन 6 अद्भुत झरनों की सैर जरूर करें.
जबलपुर में दुर्लभ पैंगोलिन तस्करी मामले में कोर्ट ने आरोपी देवीदीन उर्फ देवा विश्वकर्मा की जमानत याचिका खारिज कर दी. STSF ने 5 किलो पैंगोलिन के शल्क, कार और बाइक जब्त की थी.
एक तरफ फुटपाथ पर सजी स्कूल बैग की छोटी-सी दुकान... दूसरी तरफ वही स्कूल, जहां एक लड़का हर दिन पढ़ने जाता था. पिता उसी स्कूल के सामने बैग बेचते थे. और बेटा उसी स्कूल में पढ़कर डॉक्टर बनने का सपना बुन रहा था. यह कहानी है मध्य प्रदेश के जबलपुर के ओम चौकसे की, जिसने आर्थिक तंगी, संघर्ष और चुनौतियों के बीच NEET परीक्षा पास कर अपने परिवार का सपना सच कर दिया.
मध्य प्रदेश के जबलपुर में एक युवक के साथ कथित अपहरण और बेरहमी से मारपीट का मामला सामने आया है. आरोप है कि कुछ युवकों ने बेल्ट से उसकी पिटाई की, पूरी घटना का वीडियो बनाया और फिर उसे कार में बैठाकर अपने साथ ले गए. वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है.
जबलपुर में युवक के साथ कथित मारपीट और अपहरण का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस जांच में जुटी है. पीड़ित की तलाश जारी है. रुपये के लेनदेन के विवाद में कुछ लोगों पर बेल्ट से मारपीट और कार में ले जाने का आरोप है. उसके मिलने और बयान दर्ज होने के बाद शिकायत के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
मध्यप्रदेश के सिंगरौली में एआई की मदद से जबलपुर हाईकोर्ट की फर्जी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग तैयार कर सोशल मीडिया पर वायरल करना एक युवक को भारी पड़ गया. हाईकोर्ट ने खुद मामले का संज्ञान लिया, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. पूछताछ में उसने फेसबुक पेज की रीच बढ़ाने के लिए वीडियो बनाने की बात स्वीकार की है.
मध्य प्रदेश के सिंगरौली में AI से जबलपुर हाईकोर्ट की फर्जी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग बनाकर वायरल करने के आरोप में युवक गिरफ्तार हुआ. पुलिस के अनुसार, आरोपी ने फेसबुक पेज की रीच बढ़ाने के लिए वीडियो तैयार किया था. मामले में हाईकोर्ट ने स्वतः संज्ञान लिया. पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है.