भारत के नाम और शान को विश्व की सबसे बड़ी प्रतियोगिता मिस यूनीवर्स के में चमकाने का श्रेय सुष्मिता सेन को जाता है. आज से 22 साल पहले 21 मई 1994 के दिन इस चुलबुली और खूबसूरत लड़की ने मिस यूनीवर्स का खिताब जीत कर देश के हर नागरिक को फख्र महसूस कराया था.
मिस यूनीवर्स के तौर पर भारत की झोली में यह पहला खिताब था और सुष्मिता यह खिताब जीतने वाली देश की पहली महिला थीं. सुष्मिता सेन का वो जज्बा आज भी कायम है और वह में भाग लेनी वाली लड़कियों को ट्रेनिंग देती हैं.
सुष्मिता ने इस दिन को याद करते हुए अपने उस यादगार लम्हें की कुछ खूबसूरत यादें ट्विटर पर साझा कीं. इन फोटो के जरिए आप भी महसूस कर सकते हैं उस यादगार पल की खुशी.
सुष्मिता ने इस फोटो को शेयर करते हुए लिखा कि आज के वह मिस यूनीवर्स बनी थीें और इसके लिए वह भगवान की शुक्रगुजार हैं कि उन्होंने उन्हें चुना.
won Miss Universe for d First time 🇮🇳❤️👏I thankGod 2 have given me d honour 2 bring it home!🙏🇮🇳
— sushmita sen (@thesushmitasen)
सुष्मिता ने एक और फोटो शेयर करते हुए लिखा कि तुम सिर्फ एक साल तक इस खिताब की हकदार हो लेकिन भारत को 1994 में मिला ये टाइटल हमेशा सेलिब्रेट किया जाएगा...
"You'll wear d crown for a year, but INDIA will own d title 1994 forever..celebrate that always" Martin Brooks👏❤️👍
— sushmita sen (@thesushmitasen)
सुष्मिता की एक फैन उनका ये वीडियो शेयर किया जिसे देखना न भूलें...
Here's , making us proud since forever!
— Kriti Tulsiani (@sleepingpsyche2)
सुष्मिता का ट्विटर एकाउंट फैन्स और दोस्तों की शुभकामनाओं से भरा हुआ है क्योंकि उन्हें विश्व जगत पर देश का नाम रोशन किया था. हमारी तरफ से भी सुष्मिता को ढेर सारी शुभकामनाएं...