scorecardresearch
 
गर्मी के कारण प्रेग्नेंसी में बढ़ जाता है डायबिटीज का खतरा

अगर आप प्रेग्नेंट हैं और गर्मी में घर से बाहर निकलती हैं तो जरा संभल जाएं. क्योंकि हालिया अध्ययन की रिपोर्ट में यह दावा किया गया है कि गर्मी के कारण प्रेग्नेंसी के दौरान में डायबिटीज का खतरा बढ़ जाता है.

Advertisement
X
pregnancy diabetes

अध्ययन की रिपोर्ट कनाडाई मेडिकल एसोसिएशन जरनल में प्रकाशित की गई है.

रिपोर्ट के अनुसार प्रेग्नेंसी के दौरान बदलते मौसम के साथ डायबिटीज का जोखिम बढ़ता-घटता रहता है. गर्म मौसम में प्रेग्नेंसी के दौरान डायबिटीज होने का खतरा 7.7 फीसदी ज्यादा होता है.

शोधकर्ताओं के अनुसार मौसम का पारा जैसे-जैसे बढ़ता है, गर्भावस्था में डायबिटीज का खतरा उतना ही ज्यादा होता है.

गाइनेकोलोजिस्ट रेणु चावला के अनुसार ऐसे मौसम में गर्भवति महिलाओं को खानपान का विशेष ध्यान रखना चाहिए. ऐडेड शुगर वाले पेय पदार्थ जैसे कोल्ड ड्रिंक्स और पैकेड बंद जूस आदि.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement