स्पेस रिसर्च को अपनी पूरी जिंदगी देने वाली नासा की एस्ट्रोनॉट पेगी विटसन दुनिया की सबसे उम्रदराज महिला एस्ट्रोनॉट बनने वाली हैं.
रसिशयन स्पेस एजेंसी और यूरोपियन स्पेस एजेंसी ने पूर्व एस्ट्रोनॉट को अपने क्रू मेंबर का हिस्सा बनाया है. ये विटसन का तीसरा सबसे लंबी अवधि का इंटरनेशनल स्पेस मिशन होगा.
नासा ने कहा कि अपने इस सफर के दौरान ऑरिबट कॉम्प्लेक्स में विटसन होंगी जिन्हें दूसरी बार स्पेस स्टेशन को कंमाड करने का मौका मिलेगा. विटसन पे बारबरा मोरगन का रिकॉर्ड तोड़ा है. बारबरा ने 55 साल की उम्र में 2007 में स्पेस की उड़ान भरी थी. वह नासा टीचर इन प्रोग्राम का हिस्सा थीं.
पेगी विटसन के नाम एक और खिताब है, नासा के अनुसार वह 6 स्पेसवॉक कर चुकी हैं जिनकी अवधि 39 घंटे और 46 मिनट थी. वह 2007 में कंमाडर बनी थीं और यह पहली बार था जब कोई महिला अधिकारी इस रही थी. विटसन के पास बॉयोकेमिस्ट्री की एडवांस डिग्री है और उन्होंने 2016 में उनका एस्ट्रोनॉट के रूप में सेलेक्शन हुआ था.