scorecardresearch
 

पहले पुरुष ही क्यों कहते है, ‘आई लव यू’?

क्या कभी आपको इस बात को लेकर आश्चर्य हुआ है कि आम तौर पर पहले पुरुष ही क्यों महिला से कहते हैं, ‘मैं तुमसे प्यार करता हूं.’ इसकी वजह है कि पुरुष अपनी बात बिना किसी लाग-लपेट के रखते हैं.

Advertisement
X
रिलेशनशिप
रिलेशनशिप

क्या कभी आपको इस बात को लेकर आश्चर्य हुआ है कि आम तौर पर पहले पुरुष ही क्यों महिला से कहते हैं, ‘मैं तुमसे प्यार करता हूं.’ इसकी वजह है कि पुरुष अपनी बात बिना किसी लाग-लपेट के रखते हैं.

डेली मेल की खबर के अनुसार, पेन्सिलवानिया स्टेट यूनिवर्सिटी के अनुसंधानकर्ताओं ने कहा, ‘यौन जरूरतों को पूरा करने वाली कोई भी रणनीति पुरुषों के लिए लाभकारी है और इसमें प्रेम की घोषणा भी शामिल है.’

वैसे एक शोध में यह बात सामने आ चुकी है कि , भले ही वे इस बात का इजहार करें या नहीं. ज्‍यादातर लोगों का यह मानना है कि अगर संबंधों को ठीक तरीके से निभाया जाए, तो नजर आएगी.

इन अनुसंधानकर्ताओं ने अपने इस अध्ययन के लिए 25 वर्ष से कम उम्र के 171 युवक युवतियों से बातचीत की. हालांकि 87 फीसदी लोगों ने कहा कि वे मानते हैं पहले महिलाएं ही प्यार में पड़ती हैं, जबकि तीन-चौथाई ने कहा कि वे महसूस करते हैं कि पहले महिलाएं प्यार का इजहार करती हैं.

बहरहाल, जब उनसे उनके अपने अनुभव के बारे में पूछा गया तब पुरुषों ने कहा कि उन्हें यह समझने में महज कुछ सप्ताह लगे कि वे प्यार में फंस गए हैं, जबकि महिलाओं ने कहा कि ऐसा एहसास होने में कुछ महीने लगे, फिर उनमें यौनेच्छा जागती है.

Advertisement

64 फीसदी पुरुषों ने माना कि पहले उन्होंने ही कहा, ‘मैं तुमसे प्यार करता हूं’, जबकि ऐसा कहने वाली महिलाओं का प्रतिशत 18 था.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement