आजकल डेटिंग और रिश्तों की बात हो, तो जेन जी के बीच एक शब्द काफी चर्चा में रहता है- ‘इक’ (Ick). कभी किसी का बात करने का तरीका, कभी खाने की आदत, तो कभी कोई छोटी-सी हरकत सामने वाले के लिए अचानक टर्न-ऑफ बन जाती है. जिस इंसान में कुछ टाइम पहले तक इंटरेस्ट था, उसकी कोई छोटी-सी बात पसंद आना बंद हो जाती है.
लेकिन आखिर ऐसा क्यों होता है? और किसी की छोटी-सी आदत से अचानक अट्रैक्शन कैसे खत्म हो जाता है?
क्या होता है ‘इक’?
‘इक’ उस फीलिंग को कहते हैं, जब किसी ऐसे व्यक्ति के लिए आपकी फीलिंग्स अचानक कम होने लगती हैं, जिसे आप पहले पसंद करते थे. उसकी कोई छोटी-सी हरकत आपको अजीब लगने लगती है और फिर वही बात बार-बार दिमाग में आने लगती है.
उदाहरण के लिए, अगर आपको कोई पसंद है, लेकिन आप देखते हैं कि वो दूसरों से बहुत रूखे तरीके से बात करता है, तो आपका इंटरेस्ट कम हो सकता है. कई बार इसकी वजह कोई बड़ी बात नहीं, बल्कि बोलने का अंदाज, चलने का तरीका या कोई छोटी-सी आदत भी हो सकती है.
जेन जी को क्यों होता है ‘इक’?
1. पसंद का नजरिया बदलना
शुरुआत में किसी के लुक्स या बातों से अट्रैक्शन हो सकता है. लेकिन जब आप उसे करीब से जानने लगते हैं, तो उसकी कुछ आदतें पसंद नहीं आतीं. इससे इंटरेस्ट कम होने लगता है.
2. छोटी-छोटी बातों पर ध्यान देना
किसी का ज्यादा दिखावा करना, हर बात पर खुद को सही बताना या दूसरों की बात न सुनना जैसी आदतें टर्न-ऑफ बन सकती हैं. कई बार छोटी-सी हरकत भी किसी के लिए फीलिंग्स होने की वजह बन जाती है.
3. सोशल मीडिया का असर
सोशल मीडिया पर डेटिंग और रिश्तों से जुड़े वीडियो और मीम्स देखकर जेन जी को अपनी पसंद-नापसंद समझने के नए तरीके मिलते हैं. इससे छोटी-छोटी आदतों पर भी ध्यान जाने लगता है. हालांकि, हर बार ‘इक’ होने की वजह सोशल मीडिया नहीं होता.
क्या ‘इक’ होने का मतलब प्यार खत्म होना है?
जरूरी नहीं. किसी की एक आदत पसंद न आना और उस इंसान के लिए सारी पॉसिबिलीटीज खत्म हो जाती है, दोनों अलग बातें हैं. कभी ये सिर्फ कुछ टाइम का अट्रैक्शन कम होना होता है, तो कभी किसी की आदत आपके लिए सच में परेशानी बन सकती है.
इसलिए हर छोटी बात पर किसी को नापसंद कर देना जरूरी नहीं. ये समझना ज्यादा अहम है कि आपको उस इंसान की कोई आदत पसंद नहीं आई है या आप सच में उसके साथ रिश्ता आगे नहीं बढ़ाना चाहते.