scorecardresearch
 

नहीं बन रहा मूड, रोमांस से पहले लें बॉडी मसाज

बॉडी मसाज सिर्फ शरीर की थकान ही नहीं मिटाता, बल्क‍ि अच्छे रोमांटिक लाइफ लाइफ की कुंजी भी इसी में छुपी है. पढ़ें क्या है पूरी खबर...

Advertisement
X
body massage
body massage

अच्छे और सफल रिलेशनशिप के लिए लाइफ में रोमांस जरूरी है. पर किसी वजह से आपको मूड नहीं बन पाता है तो इसमें बॉडी मसाज आपकी मदद कर सकता है.

हाल ही में हुए एक अध्ययन की रिपोर्ट में यह बात सामने आई है कि बॉडी मसाज मूड इंहैंसर होता है और इससे रोमांस करने का मूड भी बन जाता है.

यह अध्ययन ब्रिटेन की नॉर्थमब्रिया यूनिवर्सिटी में किया गया है. अध्ययन की रिपोर्ट के मुताबिक थकान और तनाव के कारण जोड़े एक दूसरे को सैटिसफाई नहीं कर पाते. ऐसे में साधारण सा बॉडी मसाज उनके मानसिक और शारीरिक सेहत में सुधार कर सकता है और वो तंदरुस्त महसूस कर सकते हैं, जिसका उनकी सेक्स लाइफ पर भी सीधा असर देखने को मिलता है.

अध्ययन की रिपोर्ट के मुताबिक बेहतर हो अगर पार्टनर एक दूसरे को बॉडी मसाज दें. इससे उनका भावनात्मक जुड़ाव और भी ज्यादा बढ़ेगा और भावनात्मक रूप से ज्यादा मजबूत भी महसूस करेंगे.

Advertisement

इस अध्ययन की रिपोर्ट को ब्रिघटन में होने वाले ब्रिटिश साइकोलॉजिकल सोसाइटी कॉन्फ्रेंस में पेश किया गया.

इस अध्ययन को 38 जोड़ों पर किया गया है.

 

Advertisement
Advertisement