क्या आप हमेशा अपने साथी को खुश देखना चाहते हैं? क्या आप उन्हें बेड पर 'सुपरमैन' का अहसास दिलाना चाहते हैं? अगर ऐसा है तो इसके लिए आपको 'सुपरवुमेन' बनने की जरूरत नहीं, बस कुछ बातों का ख्याल रखना है. कुछ ऐसी बातें जो आपके बेडरूम का अंदाज बदल देंगे और बना देंगे उस खास पल को सुपरहॉट...
तो आइए जानते हैं वो पांच बातें:
1. आपकी असंतुष्टी से डरते हैं मर्द...
बेड पर आपको बना रहता है. कहीं संतुष्ट नहीं कर पाया तो... कुछ कमी रह गई तो... क्या अब मेरा परफॉर्मेंस उस 'लायक' नहीं रहा... कहीं वो मुझे छोड़ दूसरे की ओर तो आकर्षित नहीं हो जाएगी?
सलाह:
अगर आपके साथी हमेशा परफॉर्मेंस में पिछड़ जा रहे हैं तो उन्हें समझाएं कि यही सब कुछ नहीं है. आप दोनों का उस पल में 'साथ होना' ही आपके लिए मायने रखता है. कभी भी उनकी इस समस्या का मजाक नहीं उड़ाएं.
2. परफॉर्मेंस के लिए मर्दों को चाहिए प्रोत्साहन
यह सच है कि चाहते हैं. लेकिन यह भी सच है कि वो अपनी पार्टनर से सुपरमैन की फीलिंग वाले कॉमेंट्स की भी चाह रखते हैं. यह उनमें जोश भरता है.
क्या करें आप:
जरूरी नहीं कि बेड पर आप उनकी झूठमूठ की बड़ाई करें. लेकिन हां इतना तो कर ही सकती हैं आप उस पूरे समय खुद को डूबोये रखें और उन्हें अहसास कराएं कि आप 'इंजॉय' कर रही हैं.
3. मर्द नहीं कर पाते ज्यादा इंतजार
अगर कमिटेड रिलेशनशिप हो गई है तो अपने साथी को . इससे उनमें खुद को लेकर शक होने लगता है. अब वो जमाना भी नहीं रहा कि आप खुद से शुरुआत न कर सकें... इसलिए खुल कर 'खेलें'
4. मर्दों को भी होती है अपनी फिगर की चिंता
नाटा, मोटा, तोंद निकला हुआ, टकला... इन सब को लेकर मर्द भी काफी चिंतित रहते हैं. ऐसे में आप उन 'खास पलों' में उनके कान में कह सकते हैं कि वो ही आपके राजकुमार हैं और ...
5. वफादारी के होते हैं भूखे
मर्दों को अपनी साथी से हर-हमेशा वफादारी की उम्मीद होती है. जहां कहीं भी उन्हें आपके सपोर्ट की जरूरत है, वहां आप उनकी पक्की साथी बन कर खड़ी रहें. आपका यह साथ उन्हें ...
तो देर किस बात की... आज से ही आजमाएं ये सलाह और... बनाएं अपने बेडरूम को सुपरहॉट और उनको कराएं सुपरमैन सा अहसास...